1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हद है! आलू—केले के छिलके से आंटी ने बनाया ब्लैक सॉस Pasta, Recipe का Video देख आने लगेगी उल्टी

हद है! आलू—केले के छिलके से आंटी ने बनाया ब्लैक सॉस Pasta, Recipe का Video देख आने लगेगी उल्टी

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 14, 2025 12:07 pm IST,  Updated : Sep 14, 2025 12:10 pm IST

Weird Food Comibnation Video: सोशल मीडिया पर आपने लोगों को अजब—गजब फूड कॉम्बिनेशन करते देखा होगा। ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ है जिसे देखने के बाद आपको उल्टी आने लगेगी।

weird pasta recipe, weird pasta, black sauce pasta, weird food combination, weird food combination v- India TV Hindi
आलू—केले छिलके से बना पास्ता। Image Source : IG/@VLOGINGONTOP

Weird Food Comibnation Video: आपने कंटेंट क्रिएटर्स के वो वीडियो देखे होंगे जिसमें वे दुकानों पर खड़े होकर वहां के अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन दिखाते हैं। इन कॉम्बिनेशन को देखने के बाद आपको भी उल्टी आने लगती होगी। हालांकि, ये बातें हम आपको इसलिए बता रहे हैं क्योंकि इस बार भी एक नया प्रयोग किया गया है। बस इसमें फर्क ये है कि, ये वीडियो दुकान का न होकर घर के खाने का है। इस वीडियो में आपको आलू—केले के छिलके से बनाया गया ब्लैक सॉस पास्ता की रेसिपी दिखाई गई है। जो कि बेहद खतरनाक लग रही है। 

सपने में भी नहीं भूल पाएंगे ये रेसिपी

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @vlogingontop नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में पास्ता की रेसिपी देख सकते हैं। वीडियो के एक महिला अपने किचन में बच्चों के लिए पास्ता बनाने के प्रयास करती दिख रही है। इसके लिए वो सबसे पहले आलू—केले छिलके काटती है और ब्लैक सॉस बनाने के लिए पानी में चाय की पत्ती डाल देती है। काले पानी में ही वो केले और आलू के छिलके डाल देती है। वो इस मिश्रण में हल्दी, नमक और लाल मिर्च डालती है और गाढ़ेपन के लिए कॉर्न फ्लॉर मिला देती है। वीडियो में महिला चेतावनी भी देती है कि, लोग इसे घर पर ट्राई न करें क्योंकि ये केवल उन्हीं लोगों को हज़म होती है। इस रेसिपी को आंटी फाइव स्टार होटल जैसी बताती हैं।

यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर 28,091 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि, 'मौत का पास्ता।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'मां का अत्याचार।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'सौतेले बच्चे हैं क्या ?'  चौथे यूजर ने लिखा कि, 'अंत में ऑरिगैनो की जगह सर्फ एक्सेल डालना था।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'ये पास्ता नहीं दुनिया से जाने का रास्ता है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'देवरानी के बच्चे थे ना।' 

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें
VIDEO: शादी का कार्ड है या अलीबाबा की सन्दूक, फंक्शन का कार्ड देखकर दिमाग चकरा जाएगा 
VIDEO:पैसे देने का तरीका थोड़ा Casual है, नमकीन खरीदने आए कस्टमर ने ओवरस्मार्ट दीदी के यूं उड़ाए होश
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।