1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पुलिस, बैंड-बाजा और बारात...ऐसी अनोखी Love Marriage देख झूम उठा मोहल्ला, दूल्हा-दुल्हन सबने लगाए ठुमके, VIDEO

पुलिस, बैंड-बाजा और बारात...ऐसी अनोखी Love Marriage देख झूम उठा मोहल्ला, दूल्हा-दुल्हन सबने लगाए ठुमके, VIDEO

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 14, 2025 04:09 pm IST,  Updated : Sep 14, 2025 04:09 pm IST

Shadi Ka Video: सोशल मी​डिया पर एक अनोखी शादी का वीडियो सामने आया है। इसमें लव मैरिज करने वाले जोड़े की शादी के जश्न को दिखाया गया है। वीडियो में पूरा मोहल्ला देर रात तक खुशी से झूमता हुआ दिखाई दे रहा है।

love marriage video, love marriage, weird love marriage, love marriage viral video, shadi ka video, - India TV Hindi
बारात में थिरकते लोग। Image Source : IG/@ROHIT_SETH_13

Shadi Ka Video: लव मैरिज को लेकर दावा किया जाता है कि इसक नाम सुनते ही समाज तत्काल प्रभाव से प्रेमी जोड़े के खिलाफ खड़ा हो जाता है जिसके विरोध की ज़द में प्रेमियों के परिवार भी आ जाते हैं। मगर, जो वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें आपको ऐसी अनोखी लव मैरिज दिखाई देगी जिसमें पुलिस भी है और समाज की रज़ामंदी भी। इस वीडियो में दूल्हा—दुल्हन भी नाच रहे हैं और मोहल्ले के लोग भी जमकर ठुमके लगा रहे हैं। वीडियो में बाकायदा मंदिर में शादी के दृश्य भी दिखाए गए हैं। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @rohit_seth_13 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें कुछ लड़के रात में पुलिस की गाड़ी के पीछे बाइक से आते हुए दिख रहे हैं जो कि संभवत: लड़के के दोस्त मालूम पड़ते हैं। फिर सभी मोहल्ले में मंदिर के पास दाखिल होते हैं और बैंड, बाजा व बारात के बीच दूल्हा—दुल्हन की एंट्री होती है। मंदिर में सबकी मौजूदगी में प्रेमी एक—दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। इन सबके बीच बाहर बारातियों का जबरदस्त डांस चल रहा होता है। वीडियो के अंत में नवविवाहित दंपत्ति एक—दूसरे के साथ खूब डांस करते हैं और फिर बहू का घर आगमन भी होता है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों ने देखकर लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि, 'आज के टाइम में अच्छा काम हुआ है, नाचो रे!' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'हम तो दूसरों की खुशी में खुश हो जाते हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'भाई आज तूने बता दिया कि तू शेर का बच्चा है बहुत-बहुत बधाई हो।' चौथे यूजर ने लिखा ​कि, 'ढोल वाले की तो खुशी अलग ही नजर आ रही है।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'ढोल वाला तो कुछ ज्यादा ही खुश दिखाई दे रहा है।'

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें
Desi Jugaad Video: नोटबुक के कागज से चुटकी में बना दिया Paper Soap, ये ट्रिक देख सैल्यूट करने का होगा मन
India vs Pakistan Match को लेकर क्या कह रहा सोशल मीडिया, देखें क्रिकेट फैन्स की मिली—जुली प्र​तिक्रिया
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।