IND vs PAK Asia Cup 2025: आज से लगभग पांच महीने पहले जम्मू—कश्मीर के पहलगाम में हुए दुखद आतंकी हमले के बाद ये पहला मौका है जब आज दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 मुकाबला पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। राजनीतिक तनाव और सुरक्षा चिंताओं के बावजूद आज ये मुकाबला होना है। इस मैच को लेकर भारतीय क्रिकेट फैन्स के बीच उत्साह तो होता है मगर पहलगाम हमले के बाद उपजे हालात के कारण इस समय सोशल मीडिया पर फैन्स की मिली—जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
#BoycottINDvPAK
एक ओर कई भारतीय नेताओं और क्रिकेट फैन्स ने इस मैच पर प्रश्नचिह्न खड़े किए हैं तो वहीं, दूसरी ओर क्रिकेट प्रेमियों के एक बड़े वर्ग को इस महामुकाबले का इंतजार है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिक्रियाओं, मीम्स और बहसों का संगम देखने को मिल रहा है। ऐसे में ये स्पष्ट तौर पर पता चलता है कि, ये मैच महज़ खेल ही नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावना का विषय भी है। तमाम राजनीतिक बयानों और बहसों के अलावा इस मैच को लेकर #BoycottINDvPAK भी ट्रेंड कराया गया। इस बीच हम आपको कुछ चुनिंदा वायरल पोस्ट्स दिखाते है जिसमें यूजर्स ने IND vs PAK मैच पर अपने विचार साझा किए हैं।
गौरतलब है कि, Asia Cup 2025 के खिताब के लिए ये सीरीज 9 सितंबर से शुरू हुई थी। इसके तहत आज रात 8 बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि, दोनों ही टीमें सुपर 4 में पहुंच सकती हैं जिसके बाद वो दूसरा मौका होगा जब दोनों टीमों की आपस में भिड़ंत होगी। इसके बाद फाइनल की राह तय होगी।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें
हद है! आलू—केले के छिलके से आंटी ने बनाया ब्लैक सॉस पास्ता, रेसिपी का Video देख आने लगेगी उल्टी