1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. '...जो न डाले वो 10 बाप का'; दीवार पर लिखी लाइन देख हिल जाएगा दिमाग, फोटो हो रही वायरल

'...जो न डाले वो 10 बाप का'; दीवार पर लिखी लाइन देख हिल जाएगा दिमाग, फोटो हो रही वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 15, 2025 05:44 pm IST,  Updated : Oct 15, 2025 05:46 pm IST

सोशल मीडिया पर एक फोटो अभी वायरल हो रही है जिसे देखकर लग रहा है कि काफी तंग होने का बाद शख्स ने ऐसा कुछ लिखा हुआ होगा। आइए फिर आपको वायरल फोटो के बारे में बताते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : X/@SHIVAMHERE_56

लोगों को जब भी कुछ अतरंगी दिखता है तो वो फोटो क्लिक करके या फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे तमाम फोटो और वीडियो आपकी फीड पर भी आते ही होंगे और कई सारे तो इतने यूनिक होते हैं कि वो वायरल हो ही जाते हैं। आपने भी खूब सारे वायरल पोस्ट देखे ही होंगे। अभी भी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि उस फोटो में क्या देखने को मिला।

वायरल फोटो में ऐसा क्या दिखा?

आपने कई सारे दुकानों पर या फिर ठेलों के पास देखा होगा कि वहां एक बोर्ड होता है जिसमें लोगों से आग्रह किया जाता है कि वो डिस्पोजल को डस्टबिन में ही डालें मगर कई लोग इतने महान होते हैं कि वो फिर भी डिस्पोजल को बाहर डाल देते हैं। अब ऐसे लोगों के लिए एक शख्स ने बहुत खतरनाक तरीके से इस बात को दीवार पर लिखवाया है। फोटो में दिखता है कि दीवार पर लिखा है, 'डिस्पोजल यानी कचरा डस्टबिन में ही डाले। जो न डाले वो 10 बाप का।' अब इस खतरनाक वार्निंग के कारण ही फोटो वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ShivamHere_56 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में 'परफेक्ट वार्निंग' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब ये हुई न असली धमकी। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ बेशर्म फिर भी नहीं डालेंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- फिर कितने मिले 10 बाप के। चौथे यूजर ने लिखा- अब तो डालना ही पड़ेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसे कौन बोलता है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई का लठ तो धरा का धरा रह गया, वायरल Video देख आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी

इतनी इज्जत तो घर के बुजुर्गों को भी नहीं मिलती, वायरल Video देख आप भी हैरान हो जाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।