1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई का लठ तो धरा का धरा रह गया, वायरल Video देख आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी

भाई का लठ तो धरा का धरा रह गया, वायरल Video देख आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 15, 2025 05:20 pm IST,  Updated : Oct 15, 2025 05:20 pm IST

एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद शायद ही कोई अपनी हंसी को रोक पाएगा। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी हंसने वाला रिएक्शन दिया है। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/STUDENTGYAAN

कई बार ऐसा होता है जब सड़क पर चलते समय कुछ ऐसा नजर आ ही जाता है जो ध्यान खींचने लायक होता है। ऐसे में कई लोग उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं और फिर उस एक वीडियो को बहुत सारे लोग देखते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर अगर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी तमाम तरह के पोस्ट देखते ही होंगे। कई बार ऐसे पोस्ट दिख जाते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान अपनी हंसी को नहीं रोक पाता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये वाला भी आपको हंसा देगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने सड़क पर जाते समय कई बार देखा होगा कि कुछ लोग अपनी कार के पीछे दूसरे लोगों को वार्निंग देने के लिए लिखवाते हैं कि सावधान कार में लठ रखा हुआ है। वो ऐसा इसलिए लिखवाते हैं ताकि पीछे वाला डर कर सही से कार चलाए और उनकी कार को टक्कर न लगे। अब वायरल हो रहे वीडियो में ऐसी ही एक कार नजर आ रही है मगर वीडियो में कार का आगे वाला हिस्सा दिखता है तो नजर आता है कि वो कार आगे से पूरी तरह से डैमेज हो गई है। कहीं टक्कर होने के कारण ऐसा हुआ होगा और लोग इसलिए मजाक बना रहे हैं कि लठ रखे का रखा रह गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर studentgyaan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कितने तेजस्वी लोग हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- बात पीछे की थी, पीछे से किसी ने नहीं ठोकी। तीसरे यूजर ने लिखा- बात तो पीछे से थी, आगे से नहीं। सभी लोग मजाकिया अंदाज में लिख रहे हैं कि लठ की धमकी पीछे वालों के लिए थी। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इतनी इज्जत तो घर के बुजुर्गों को भी नहीं मिलती, वायरल Video देख आप भी हैरान हो जाएंगे

कपड़े से तेल के दाग को हटाने के लिए महिला ने बताया हैक, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।