A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: 'धरती पर रहते ही मिल गई अप्सरा', विदेशी युवती के साथ बाबा जी को डांस करते देख पब्लिक ने खूब लिए मजे

VIDEO: 'धरती पर रहते ही मिल गई अप्सरा', विदेशी युवती के साथ बाबा जी को डांस करते देख पब्लिक ने खूब लिए मजे

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक विदेशी युवती को एक भगवाधारी बाबा जी के साथ पूरे जोश में डांस करते हुए देखा जा सकता है। वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

विदेशी युवती के साथ डांस करते बाबा जी- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA विदेशी युवती के साथ डांस करते बाबा जी

सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल में ही एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसे देख इंटरनेट की जनता मस्ती में झूम गई। लोगों को यह वीडियो इतना पसंद आया कि खुद को वे इस वीडियो पर कमेंट करने से रोक नहीं पाए। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भगवा धारी बाबा जी के साथ एक विदेशी युवती मस्ती भरे अंदाज में डांस कर रही है। विदेशी युवती और बाबा जी की यह डांस जोड़ी इतना अच्छी डांस कर रही कि लोग यह अनोखा नजारा देखकर हैरान रह गए। 

लोगों को खूब पसंद आ रहा यह वीडियो

लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है और लोग इस धड़ल्ले से शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि विदेशी युवती भारतीय संस्कृति और संगीत के रंग में पूरी तरह रंगी हुई है, साथ ही बाबा जी भी पूरे जोश और उत्साह के साथ उस लड़की संग धमाल मचा रहे हैं। बाबा जी को कदम से कदम मिलाकर डांस करते देख विदेशी युवती भी उत्साह से भर गई है।

बाबा के साथ देसी रंग में रमी विदेशी युवती

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह घटना कहीं न कहीं भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और वैश्विक अपील को दर्शाती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाबा जी पारंपरिक वेशभूषा में हैं, वहीं विदेशी युवती ने वेस्टर्न ड्रेस पहना हुआ है और कमर पर एक आभूषण धारण किए हुए है। यह नजारा बाबा जी और उस लड़की की जोड़ी को और भी आकर्षक बनाता है। बैकग्राउंड में ढोल-नगाड़े बजाते कुछ युवक नजर आ रहे हैं। जिनकी धुन पर यह जोड़ी डांस कर रही है। 

लोगों ने बाबा जी पर खूब किए मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही इसका कमेंट बॉक्स यूजर्स की प्रतिक्रियाओं से भर गया। जहां कुछ लोग इसे भारतीय संस्कृति का जादू बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इस पर जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में लिखा कि, "ये तो बाबा जी का नया अवतार है।" दूसरे ने लिखा, "पूजा करता हूं, पाठ भी करता है, कहीं भगवान ना बन जाऊँ इसलिए पाप भी करता हूं।" तीसरे यूजर ने वीडियो पर मजाकिया अंदाज में लिखा- "ये अप्सरा धरती पर बाबा जी लोगों की तपस्या भंग करवाने के लिए आई है।" चौथे ने लिखा- "बाबा की साधना भंग हो गई।"

विदेशियों को पसंद है भारत की सरजमीं!

हालांकि यह वीडियो कब और कहां का है, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन यह बात तो साफ है कि यह किसी धार्मिक उत्सव का वीडियो लग रहा है। विदेशी पर्यटकों का भारतीय संस्कृति के प्रति आकर्षण कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस तरह का वीडियो यह बता रहा है कि विदेश के लोगों को भारती की धरती कितनी पसंद है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @Ajmer Smart City Update नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 10 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। 

ये भी पढ़ें:

घर में ही न्यूक्लियर रिएक्टर बना लिया 12 साल का यह बच्चा, FBI ने बोला धावा

मौलाना ने बताया बिजली का बिल कम करने का तरीका, Idea सुन सदमे में चला गया विद्युत विभाग