1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video : भारत में दिव्यांग वेटर्स वाला कैफे देख दंग रह गया विदेशी टूरिस्ट, कहा- 'इसीलिए मुझे ये देश पसंद है'

Video : भारत में दिव्यांग वेटर्स वाला कैफे देख दंग रह गया विदेशी टूरिस्ट, कहा- 'इसीलिए मुझे ये देश पसंद है'

Viral Video : सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के टूरिस्ट्स के वीडियो देखे होंगे इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें ​पर्यटक ऐसा कैफे देखकर दंग रह गया जहां पर दिव्यांग कर्मचारी काम करते हैं।

foreign tourist video, foreign tourist in india, aaj ka viral video, viral video, viral news, toursi- India TV Hindi
Image Source : IG/@KY.PAUL विदेशी टूरिस्ट का वीडियो वायरल।

Viral Video : भारत की विविधता और इंसानियत की मिसालें अक्सर विदेशी पर्यटकों को हैरान कर देती हैं। हाल ही में एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया को छा लिया है, जिसमें एक विदेशी टूरिस्ट लखनऊ के कैफे में दिव्यांग वेटर्स को काम करते देख इंप्रेस हो गया। उसने कहा, “इसीलिए मुझे ये देश पसंद है। यहां के लोग दिव्यांगेां का कितना ख्याल रखते हैं।” पोस्ट में उसने भारत की काफी तारीफ भी की है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ky.paul नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में टूरिस्ट अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में कैफे आया होता है। वीडियो में विदेशी युवक कैफे में घुसते ही हैरान नजर आता है। दिव्यांग युवक मुस्कुराते हुए ऑर्डर ले रहे हैं, साइन लैंग्वेज में कम्युनिकेट कर रहे हैं और बेहद प्रोफेशनल तरीके से सर्विस दे रहे हैं। टूरिस्ट ने अपनी रिएक्शन रिकॉर्ड की और कहा कि विकसित देशों में भी ऐसी पहल कम देखने को मिलती है। उसने कहा कि, “भारत में दिव्यांगों को सिर्फ सहानुभूति नहीं, सम्मान और अवसर मिल रहे हैं। यह देखकर दिल खुश हो गया। यहां के लोग दिव्यांगों का भी कितना ख्याल रखते हैं इसीलिए मुझे ये देश पसंद है।” 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों विदेशी पर्यटक को ऐसे ही अन्य कैफे के बारे में बताया है जहां दिव्यांग अपनी सेवाओं में तत्परता से लगे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'मुंबई के पवई इलाके में एक और है जिसका नाम #मिर्ची एंड माइम है। मुझे लगता है कि यह अपनी तरह का पहला था।' दूसरे ने लिखा कि, 'लखनऊ में शेरोज़ नाम का एक रेस्टोरेंट है, जिसे एसिड अटैक से बचे लोग ही चलाते और परोसते हैं।' तीसरे ने लिखा कि, 'भारत अपने लोगों की वजह से अद्भुत है।' चौथे ने लिखा कि, 'हम लोगों को महत्व देते हैं, भारत को फिर से महान बनाएं।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
जब डिलीवरी राइडर्स बने 'पावर रेंजर्स,' एडिटिंग देख आप भी फैन हो जएंगे; वायरल हो रहा Video

'लवणेन भोज्यम्' तो खूब सुना होगा मगर इसका मतलब जानते हैं, हंसने से पहले जरूर जानें; नहीं तो पछताएंगे