1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. विदेशी महिला ने भारत में पहली बार चखा मटका रबड़ी का स्वाद, एवरेज बताने पर यूजर्स ने दी नसीहत; Video

विदेशी महिला ने भारत में पहली बार चखा मटका रबड़ी का स्वाद, एवरेज बताने पर यूजर्स ने दी नसीहत; Video

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विदेशी महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला को पहली बार मटका रबड़ी का स्वाद लेते दिखाया गया है।

foreign woman matka rabri video, uk vlogger matka rabri video, viral video, viral news, aaj ka viral- India TV Hindi
Image Source : IG/@MIANCHANDLER विदेशी महिला का वीडियो वायरल।

इंग्लैंड से भारत घूमने आई ब्रिटिश ट्रैवलर मिया निकोल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें वह बनारस की गलियों में स्ट्रीट फूड ट्राई करती नजर आ रही हैं। निकोल ने पहली बार मटका रबड़ी खरीदी और सिर्फ एक चम्मच खाकर अपना रिव्यू दिया, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें बेहतर जगह से मिठाई खाने की सलाह दी।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mianchandler नामक हैंडल से शेयर किया गया है। मिया निकोल हाल ही में वंदे भारत एक्सप्रेस से दिल्ली से बनारस पहुंची थीं। बनारस की गलियों में घूमते हुए उन्होंने एक दुकान पर रुककर उंगली दिखाते हुए दुकानदार से पूछा, “ये क्या है?” दुकानदार ने बताया कि यह मटका रबड़ी है। थोड़ा सोच-विचार करने के बाद निकोल ने एक पीस मटका रबड़ी खरीद ली। टिशू पेपर के साथ मटका लेकर बाहर आईं और पहला बाइट लिया। उनका चेहरा और रिव्यू दोनों ही मिश्रित भाव दिखा रहे थे।   

मटका रबड़ी चखते ही दिया ऐसा रिएक्शन 

रबड़ी का स्वाद बताते हुए निकोल ने बस इतना कहा, “ये उतनी बुरी भी नहीं है।” सिर्फ 31 सेकंड के इस क्लिप में उनका अनुभव खत्म हो जाता है। लेकिन वीडियो देखने वाले कमेंट सेक्शन में सक्रिय हो गए। कई यूजर्स ने लिखा कि अगर वह किसी प्रसिद्ध या अच्छी दुकान से खातीं तो स्वाद बिल्कुल अलग होता। एक यूजर ने कहा, “अच्छी होती है खाने में।” दूसरे ने लिखा, “हम जैसे आम भारतीय भी सड़क किनारे का खाना नहीं खाते... हमेशा ब्रांडेड भारतीय फूड चेन में ही जाते हैं।” कुछ ने सुरक्षा का ध्यान रखने की सलाह दी, तो कुछ ने कहा कि खाना ट्राई करने से ज्यादा कंटेंट बनाना मकसद है।  

15-17 देशों की कर चुकीं यात्रा 

निकोल के लिए दूसरे देशों का स्ट्रीट फूड ट्राई करना नई बात नहीं है। वह दुनिया के करीब 15 से 17 देशों की यात्रा कर चुकी हैं। भारत में स्ट्रीट फूड ट्राई करने पर उन्होंने लिखा, “आज मैं सच में काफी हिम्मत महसूस कर रहा था, क्योंकि मैंने तरह-तरह का स्ट्रीट फूड ट्राई किया।” उनकी इस रील को 21 लाख से ज्यादा व्यूज और 56 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इससे पहले उनकी वंदे भारत यात्रा वाली वीडियो भी काफी चर्चा में रही थी। 

भारतीय स्ट्रीट फूड का क्रेज 

यह वीडियो विदेशी पर्यटकों की भारतीय स्ट्रीट फूड के प्रति जिज्ञासा को दर्शाता है। बनारस जैसे शहर में मटका रबड़ी जैसी पारंपरिक मिठाई पर्यटकों को आकर्षित करती है, लेकिन स्वाद और हाइजीन को लेकर राय अलग-अलग होती है। यूजर्स की प्रतिक्रियाएं बताती हैं कि लोग चाहते हैं कि विदेशी मेहमान अच्छी जगहों से भारतीय व्यंजनों का असली स्वाद लें। 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

Video: क्यूट बच्चे ने पहली बार चखा कीवी का स्वाद, खाते ही दिया ऐसा मजेदार रिएक्शन; मासूमियत पर फिदा हो जाएंगे