A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. देख रहे हो डॉली भाई की प्रीमियम किस्मत! गोरी मैम लोग छोड़ने को राजी तक नहीं, लाइन में लगकर ले रहीं Selfie

देख रहे हो डॉली भाई की प्रीमियम किस्मत! गोरी मैम लोग छोड़ने को राजी तक नहीं, लाइन में लगकर ले रहीं Selfie

विदेशी लड़कियों के साथ डॉली चायवाला का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह उन विदेशी लड़कियों के साथ सेल्फी खिंचवाते नजर आ रहा है। लड़कियां डॉली के साथ फोटो लेने के लिए बेकरार दिख रही है और लाइन लगाकर उसके साथ सेल्फी ले रही हैं।

डॉली चायवाला- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA डॉली चायवाला के साथ फोटो खिंचवाती विदेशी लड़कियां

किस्मत मेहरबान तो गधा पहलवान, ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी। मतलब ये कि किस्मत अगर साथ दे दे तो लोग क्या कुछ नहीं कर जाते। यह भी कहा जाता है कि किसकी किस्मत किसे कहां लेकर जाएगी, इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। ठीक ऐसा ही हुआ नागपुर में चाय की एक टपरी लगाने वाले के साथ। जिसने अपने चाय बनाने के अंदाज से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक को अपना दीवाना बना लिया। बस फिर क्या था। यहीं से उस आदमी की किस्मत पलटी और आज वह एक सेलिब्रिटी बन चुका है। लोग कतार में खड़े होकर उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेसब्र रहते हैं। सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि विदेश के लोग भी इस आदमी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए तरसते हैं।

डॉली चायवाला की दीवानी हुईं विदेशी लड़कियां

अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं, डॉली चायवाला की। जिसकी चाय बनाने के अंदाज के दीवाने खुद बिल गेट्स हो गए थे। अब ये डॉली चायवाला अब अपनी किस्मत के बदौलत इस दुनिया पर राज कर रहा है। हर रोज वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी बदली हुई जिंदगी की झलक दिखाते रहता है। जिसे देख लोगों का कलेजा जलते रहता है। इसी क्रम में डॉली ने हाल में अपनी जिंदगी की एक और झलक अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। जिसमें देखा जा सकता है कि डॉली दुबई की किसी ऊंची इमारत पर खड़ा है। यहां उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए कई विदेशी लड़कियां कतार में खड़ी हैं। विदेशी लड़कियों से घिरा डॉली चायवाला बारी-बारी से सबके साथ अपनी फोटो खिंचवा रहा है। लड़कियों में डॉली के साथ फोटो लेने की ऐसी होड़ मची हुई है कि भारतीय सेलिब्रिटी उसके सामने कुछ नहीं लग रहे।

पहले भी डॉली के इस तरह के वीडियो आ चुके हैं सामने

डॉली चायवाला का यह वीडियो देख लोग अपनी किस्मत को कोसते हुए नजर आ रहे हैं। कोई वीडियो पर कमेंट करते हुए यह कह रहा है कि असली मजे तो डॉली भाई के ही हैं। तो कोई कह रहा कि इसे देखने के बाद तो मन करता है कि अपने लाखों की डिग्रियों को आग लगा दूं। ऐसा पहली बार नहीं है जब डॉली के पीछे लोगों को इस कदर पागल होते देखा गया है। इससे पहले भी डॉली अपने इंस्टाग्राम पर ऐसे कई वीडियो डाल चुका है जिसमें लोगों को डॉली के साथ फोटो लेने के लिए लाइन में खड़े होते देखा गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

पिंजरे में कैद की गईं मुस्लिम महिलाओं का Video हुआ वायरल, फिल्मी सीन या फिर हकीकत, लोगों के बीच जमकर हुई बहस

Video: पानी में बह गया पूरा का पूरा गांव, तबाही का यह खौफनाक मंजर देख दहल उठे लोग