Aaj Ka Viral Video: दिल्ली में एक विदेशी ने अपने एयर प्यूरीफायर फिल्टर को साफ करते हुए वीडियो बनाया। वीडियो ने राजधानी की बिगड़ती वायु गुणवत्ता को लेकर चिंताओं को फिर से हवा दे दी है। एंडी इवांस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को हजारों लोगों ने देखा है और सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है, जो केवल 2 महीनों में प्रदूषण की सीमा को देखकर चिंतित हैं।
इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @theaussiebhai नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में, इंस्टाग्राम पर ऑसी भाई के नाम से मशहूर इवांस को एक एयर प्यूरीफायर फिल्टर निकालते हुए देखा जा सकता है। जो आमतौर पर नियमित उपयोग के बाद सफेद या हल्के भूरे रंग का हो जाना चाहिए। लेकिन इसके बजाय, फिल्टर पूरी तरह से काला दिखाई देता है, जिस पर धूल और छोटे-छोटे कणों की मोटी परत जमी हुई है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। इसमें एक यूजर ने लिखा कि, 'इससे तो स्वेटर ही बना लो।' दूसरे ने लिखा कि, 'इसीलिए मैं इसे हर दो हफ्ते में चेक करने की कोशिश करता हूं, ये तो पागलपन है।' तीसरे ने लिखा कि, 'लोग प्रदूषण की समस्या को लेकर बहुत लापरवाह हैं, और एक दिन इससे उम्मीद से कहीं ज्यादा नुकसान होगा। यह एक गंभीर मुद्दा है जिसे लोग अभी समझ नहीं पा रहे हैं।' कुछ लोगों ने सलाह दी तो कुछ ने कड़ी चेतावनी दी। एक ने सुझाव दिया, 'प्रदूषण के चरम समय में, भारत के दक्षिणी भाग में चले जाएं, वहां का मौसम ठंडा रहता है, आतिथ्य सत्कार अच्छा है और हरियाली भी है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'अगर आपको अपनी सेहत की परवाह है तो भारत से जल्द से जल्द निकल जाएं।'
ये भी पढ़ें -
विराट कोहली जैसा दिखने वाला ये बच्चा इंटरनेट पर वायरल, देखकर किंग कोहली भी हैरान; यूजर्स बोले '19-20 का फर्क है'
'अब इसमें भी डार्क मोड ?' Parle-G का डार्क चॉकलेट फ्लेवर देख यूजर्स ने पूछा, इंस्टाग्राम पर वायरल हुई पोस्ट