1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video : फ्रांसीसी महिला ने भारतीय मॉल में सुबह 6 बजे देखी फिल्म, ढेरों फूड ऑप्शन देख दिया ऐसा रिएक्शन

Video : फ्रांसीसी महिला ने भारतीय मॉल में सुबह 6 बजे देखी फिल्म, ढेरों फूड ऑप्शन देख दिया ऐसा रिएक्शन

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फ्रांसीसी महिला ने भारतीय मॉल में सुबह 6 बजे फिल्म शो और फूड विकल्पों पर प्रतिक्रिया दी है।

French Tourist Video, French Tourist in India, Aaj Ka Viral Video, French Tourist, Viral News, News - India TV Hindi
Image Source : X/@JULIACHAIGNEAU फ्रांसीसी महिला का रिएक्शन वायरल।

Viral Video : भारत में रहने वाली एक फ्रांसीसी महिला ने मॉल में सुबह-सुबह सिनेमा देखने के अपने अनोखे अनुभव को शेयर किया है। जूलिया चैग्नेउ ने X पर बताया कि सुबह 6:50 बजे फिल्म स्क्रीनिंग देखकर उन्हें कितनी हैरानी हुई, साथ ही उस समय खाने-पीने के कई विकल्प भी उपलब्ध थे। उनका ये रिएक्शन वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने इन सुविधाओं को लेकर बड़ी बात कही है। 

एक्स पर शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @juliachaigneau नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में अपना अनुभव साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "सिर्फ भारत में ही आपको सुबह 6:50 बजे की फिल्म के लिए खुला हुआ मॉल मिलेगा, जहां तरह-तरह के खाने-पीने की चीजें मिलेंगी। दिन के उस समय तो मैं कभी भी उपलब्ध खाने के लिए इधर-उधर भटकने की हिम्मत नहीं करती, और यहां मैं पनीर टिक्का सैंडविच, वेज क्लब सैंडविच या आलू बर्गर में से किसी एक को चुन रही हूं। यूरोप में तो मैं सिर्फ सपने ही देख सकती थी, हा हा। और इतनी सुबह की फिल्म देखने के लिए सिर्फ प्राची सेठी ही मेरे साथ आ सकती हैं। मुझे भारत से प्यार है। मैं इसे कितनी भी बार कहूं, कम ही होगा।" 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

इस पोस्ट ने 65,000 से अधिक बार देखा गया और कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने उनकी टिप्पणियों से सहमति जताते हुए भारत की सुबह की मनोरंजन और खान-पान की संस्कृति की विशिष्टता को उजागर किया। एक यूजर ने लिखा कि, "इसीलिए हमें भारत का नाश्ता, फिल्में और मस्ती एक साथ बहुत पसंद है।" जबकि दूसरे ने लिखा, "सुबह 4:30 बजे के शो के लिए मेरे पास पॉपकॉर्न के विकल्प थे, ऐसा सिर्फ भारत में ही हो सकता है।" कुछ यूजर ने बताया कि इस तरह के अनुभव केवल भारत तक ही सीमित नहीं हैं। एक और यूजर ने लिखा कि, "यह यूरोप में भी मौजूद है। ओपेनहाइमर में सुबह 6 बजे से ही आईमैक्स शो शुरू हो जाते थे।" अन्य लोगों ने देश की मेहमाननवाजी और सुविधा की प्रशंसा की। एक यूजर ने टिप्पणी की, "भारत में शायद दुनिया का सबसे बेहतरीन सेवा उद्योग है।" वहीं, एक अन्य ने अपनी निजी पसंद साझा करते हुए कहा- "आम तौर पर, मुझे शाम या रात के शो ही पसंद हैं... लगातार तीन घंटे अंधेरे में रहने के बाद तेज धूप में निकलना मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है।" 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
Video : भारत में सस्ती दवाइयां पाकर हैरत से भर गई विदेशी टूरिस्ट, कहा- 'मैं यहीं बसने जा रही हूं'
 

धुरंधर-2 की सक्सेस के बाद रणवीर सिंह का पहला ऑडिशन Video Viral, देखकर पहचान नहीं पाएंगे आप