1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'दोस्त तो ठीक है मगर उसकी पत्नी का टैटू?' शख्स के अनोखे सरप्राइज को सोशल मीडिया यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं

'दोस्त तो ठीक है मगर उसकी पत्नी का टैटू?' शख्स के अनोखे सरप्राइज को सोशल मीडिया यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट में एक दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त और उसकी पत्नी का टैटू बनवाकर दोनों को सरप्राइज कर दिया है।

friend supried by tattoo, viral video, viral news  - India TV Hindi
Image Source : IG/@THENNOWFOREVE शख्स का सरप्राइज हो रहा वायरल।

शादी का तोहफा कभी-कभी इतना अनोखा हो जाता है कि सोशल मीडिया पर हंगामा मच जाए। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति ने अपने दोस्त और उसकी नई-नवेली पत्नी के चेहरों का स्थायी टैटू अपनी छाती पर बनवा लिया। इस अजीबोगरीब गिफ्ट को देखकर दूल्हे की प्रतिक्रिया और इंटरनेट यूजर्स की टिप्पणियां चर्चा का विषय बन गई हैं। कई लोग इसे ‘डरावना’ बता रहे हैं।  

एक्स पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @ThenNowForeve नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो शादी के जश्न के दौरान रिकॉर्ड किया गया लगता है। इसमें वह व्यक्ति सबसे पहले नवविवाहित कपल को उनका स्केच उपहार में देता है। स्केच में दूल्हा-दुल्हन दोनों के चेहरे बने होते हैं। जोड़ा खुशी से स्केच देखता है, लेकिन असली सरप्राइज तब होता है जब वह व्यक्ति अपनी शर्ट उतारता है और छाती पर वही चित्र स्थायी टैटू के रूप में दिखाता है। टैटू में दोस्त और उसकी पत्नी दोनों के चेहरे साफ नजर आते हैं। कहा गया कि दोस्त की भावनाएं शुद्ध और दिल से हो सकती हैं, लेकिन पति का चेहरा देखिए जब वह अपनी पत्नी का स्थायी टैटू दोस्त की छाती पर देखता है। “भाई!! ‘अरे वाह, कितना अच्छा’ से ‘रुको… मेरी पत्नी को ही क्यों चुना?’” दूल्हे की हैरानी भरी और थोड़ी असहज प्रतिक्रिया वीडियो का सबसे वायरल हिस्सा बन गई।

पोस्ट को दिया गया कैप्शन 

पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया कि, 'एक दोस्त ने अपने दोस्त और उसकी पत्नी का टैटू अपनी छाती पर बनवा लिया। दोस्त की भावनाएं शायद सचमुच शुद्ध और दिल से निकली हुई हों, लेकिन उस पल पति के चेहरे को देखिए जब उसने अपने दोस्त की छाती पर अपनी पत्नी का स्थायी टैटू देखा।'  

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं मिश्रित रहीं। कुछ लोगों ने इसे दोस्ती का अनोखा प्रतीक माना। एक यूजर ने लिखा कि दोस्त का चेहरा टैटू बनवाना समझ में आता है, लेकिन पत्नी को शामिल करना अलग बात है। ज्यादातर कमेंट्स में इसे ‘क्रीपी’ करार दिया गया। इस पर एक यूजर ने लिखा कि, 'यह तो डरावना है... लोग अपने सगे भाई-बहनों के पूरे चेहरे का टैटू सीने पर नहीं बनवाते, लेकिन इस आदमी ने अपने दोस्त और उसकी नई पत्नी का टैटू बनवा लिया!?!? दूल्हे के चेहरे से ही सब कुछ साफ पता चल रहा है।' 

दूसरे ने लिखा कि, 'अपने दोस्त का टैटू अपनी छाती पर बनवाना? फिर भी कुछ हद तक समझ में आता है... लेकिन अपने दोस्त की पत्नी का टैटू अपनी छाती पर बनवाना? यह सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। मुझे बस उम्मीद है कि जल्द ही हमें कोई और बुरी खबर सुनने को न मिले।'

तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'अगर टैटू बनवाने वाला व्यक्ति शादीशुदा है, तो उसकी शादी टूटने की कगार पर है। भविष्य में शादी करना भी मुश्किल होगा।' 

चौथे यूजर ने लिखा कि, 'ऐसा कभी मत करो, अगर रिश्ता बिगड़ जाए और वे अलग हो जाएं तो क्या होगा? इस बेवकूफ दोस्त को भुगतना पड़ेगा।'  

गौरतलब है कि, इससे पहले एक बेटे ने पहली कमाई से पिता को सरप्राइज दिया था, जिसका वीडियो काफी वायरल भी हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

Google में सक्सेस मिलने के बाद बेटे ने मां को दिया प्यारा सरप्राइज, Times Square में लगवाया बिलबोर्ड