भारत विदेशी पर्यटकों के लिए विविध अनुभवों का खजाना है। कुछ केरल की बैकवाटर्स की ओर आकर्षित होते हैं, तो कुछ वाराणसी के घाट या हिमालय की ओर। ट्रेन यात्रा अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों में खास लोकप्रिय है और कई इसे सोशल मीडिया पर डॉक्यूमेंट करते हैं। सबरीना भी इन्हीं में से एक हैं, जिनके वीडियो रोजमर्रा के भारतीय अनुभवों को नए नजरिए से दिखा रहे हैं। सबरीना भारत घूमने आईं यूरोपीय महिला ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर जानी जाती हैं। वे अपनी बेबाक और अनोखी स्टाइल में भारत के रोजमर्रा के अनुभव साझा कर रही हैं। ट्रेन के बाथरूम में सेल्फी लेने से लेकर पहली बार ऑटो-रिक्शा की सवारी तक उनके कई क्लिप्स लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @wheresabitravels नामक हैंडल से शेयर किया गया है। सबरीना ने अपनी भारत यात्रा की शुरुआत 15 अगस्त को दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस मनाने से की। इसके बाद वे आगरा पहुंचीं, जहां ताज महल को उन्होंने “सबसे सिमेट्रिकल स्ट्रक्चर” बताया, जो उन्होंने कभी देखा था। आगरा से जयपुर जाते हुए उन्होंने भारतीय रेलवे में सफर किया और इस दौरान कई छोटे-छोटे वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए। वर्तमान में वे राजस्थान के जयपुर शहर में हैं और उत्तर से दक्षिण तक भारत घूमने का प्लान बना रही हैं।
'सबसे अजीब सेल्फी'
सबसे ज्यादा चर्चा में आया वीडियो ट्रेन के बाथरूम में लिया गया सेल्फी वाला है। ट्रेन के 2nd AC कोच के बाथरूम में लगे शीशे के सामने सबरीना अपने भारतीय दोस्त के साथ खड़ी होकर सेल्फी लेती नजर आती हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'भारत में ट्रेन के बाथरूम में सेल्फी।' वीडियो में वे कहती हैं, 'यह शायद सबसे अजीब बाथरूम सेल्फी है।' यह सुनते ही उनका भारतीय दोस्त मुस्कुराने लगता है।
पहली बार ऑटो-रिक्शा की सवारी
एक अन्य लोकप्रिय वीडियो में उन्होंने भारत में पहली बार ऑटो-रिक्शा की सवारी का अनुभव कैद किया। उनके कई अन्य क्लिप्स में देसी चाय का स्वाद और रोजमर्रा की जिंदगी के पल भी शामिल हैं। यूजर्स उनके कैंडिड और अनकन्वेंशनल अंदाज को पसंद कर रहे हैं। कुछ कमेंट्स में लोग उनके भारतीय दोस्त के बारे में पूछ रहे हैं, जबकि कई ने राजस्थान में स्वागत किया और यात्रा का आनंद लेने की सलाह दी। बता दें कि, इससे पहले भी कई यूरोपीय ट्रैवलर्स की भारतीय रेल यात्रा वायरल हो चुकी है। सबरीना के वीडियो सकारात्मक प्रतिक्रियाएं बटोर रहे हैं और भारत की विविधता को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं।
गौरतलब है कि, इससे पहले एक यूरोपीय महिला ने भारतीयों की अच्छी आदतों पर वीडियो शेयर किया था।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
Video: भारत की एक और सबसे साफ जगह देख दंग रह गया जर्मन व्लॉगर, यूरोपीय देशों से तुलना कर कह दी बड़ी बात