1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जब गंगा के पानी को बादलों ने ऊपर की ओर खींचा! मिर्जापुर में 'जल स्तंभ' का अनोखा नजारा देख हर कोई रह गया हैरान, VIDEO

जब गंगा के पानी को बादलों ने ऊपर की ओर खींचा! मिर्जापुर में 'जल स्तंभ' का अनोखा नजारा देख हर कोई रह गया हैरान, VIDEO

Viral Video: मिर्जापुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद हर कोई सन्न रह गया है। इस वीडियो में गंगा नदी से आसमान की ओर एक अनोखाी लकीर दिखाई दी जिसे लेकर लोग तमाम तरह की आशंकाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Ganges River Video, Ganges Video Viral, Viral Video, Viral News in Hindi, News in Hindi, Ajab Gajab,- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मिर्जापुर में दिखा अनोखा नजारा।

Viral Video: बारिश और बाढ़ ने इन दिनों देश के कई हिस्सों में त्राहिमाम मचाया हुआ है। कई स्थान तो ऐसे हैं जहां सिवाय बर्बादी के और कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। मगर, कहीं—कहीं पर कुदरत ने अपना करिश्मा भी दिखाया है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से, जहां गंगा नदी से आसमान की ओर एक अनोखा और बेहद अद़भुत नजारा देखने को मिला। वीडियो मिर्जापुर के जिगना का बताया जा रहा है, जहां लोगों को ये दृश्य देखने को मिला। 

नजारा देखने के लिए लगा लोगों को जमावड़ा 

मिर्जापुर के मिर्जापुर जिगना के ग्राम गौरा के परमानपुर गंगाघाट पर शुक्रवार की शाम 04 बजकर 09 मिनट पर ग्रामीणों को गंगानदी से आसमान की ओर अद्भुत नजारा देख अपने मोबाइल में कैद कर वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद पूरे गांव में ये खबर आग की तरह फैल गई और दृश्य देखने के लिए घाट पर लोगों का जमावड़ा लग गया।  वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे बादल पानी को अपनी ओर खींच रहा है। 

गंगा नदी से आसमान की ओर दिखी अनोखी आकृति 

बताया गया कि, शुक्रवार की शाम कुछ लोग परमानपुर गंगा घाट की ओर टहल ने गए थे कि शाम 04 बजे आसमान में दूसरी तरफ से बादल आना शुरू हुआ, देखते ही देखते 04 बजकर 09 मिनट पर आसमान का बादल गंगानदी का पानी ऊपर खींचने लगा। मौके पर मौजूद लोगो ने गंगा और आसमान के बीच अद्भुत नजारा को देख वीडियो बना वायरल कर दिया।  थोड़ी ही देर में गरज व चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गयी, घाट पर मौजूद लोग सुरक्षित स्थान की तरफ भाग गए, इस दौरान बादल का पानी खींचने का दृश्य भी समाप्त हो गया, जिसका विडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

(मिर्जापुर से मेराज़ खान की रिपोर्ट।)

ये भी पढ़ें- 
Viral Video: शताब्दी एक्सप्रेस में हैंडसम TTE के लुक्स देख घायल हो गई लड़की, यूजर्स बोले— 'सरकारी नौकर है ज्यादा सपने ना देखो'
बाइक पर बैठकर हीरोइन बन रही थीं मैडम ! एक मिनट में अक्ल ठिकाने आई, Viral Video पर मर्द समाज क्या बोला ? यहां देखें