1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video : जर्मन टूरिस्ट को सरकारी अस्पताल में मिला फ्री इलाज, मेडिकल सर्विस का हुआ फैन; देखें रिएक्शन

Video : जर्मन टूरिस्ट को सरकारी अस्पताल में मिला फ्री इलाज, मेडिकल सर्विस का हुआ फैन; देखें रिएक्शन

Viral Video : सोशल मीडिया पर जर्मन टूरिस्ट का वी​डियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टूरिस्ट ने सरकारी अस्पताल में फ्री इलाज मिलने पर प्रतिक्रिया दी है।

German Tourist Video, German Tourist in India, Aaj Ka Viral Video, Viral Video, Viral News, German T- India TV Hindi
Image Source : IG/@INDO.GERMAN.VIBES जर्मन टूरिस्ट का वीडियो वायरल।

Viral Video : भारत मेडिकल टूरिज्म का वैश्विक हब बनता जा रहा है। विदेशी मरीज अब सिर्फ इलाज के लिए नहीं, बल्कि विश्व स्तरीय सुविधाओं और किफायती लागत के कारण भारत चुन रहे हैं। विदेशी टूरिस्ट भारत में मेडिकल सुविधाओं का लाभ लेने के बाद खुद इस बात की पुष्टि करते हैं कि, अमेरिका या यूरोप की तुलना में भारत में इलाज 60-80% सस्ता है। वहीं, पश्चिमी देशों में लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या यहां नहीं। जटिल ऑपरेशन जैसे कैंसर, ऑर्थोपेडिक, हार्ट और फर्टिलिटी ट्रीटमेंट आसानी से उपलब्ध। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिसमें विदेशी टूरिस्ट भारत के मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर की तारीफ करते नजर आते हैं। इन​ दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में जर्मन टूरिस्ट ने सरकारी अस्पताल में फ्री सुविधाएं मिलने पर प्रतिक्रिया दी है। 

इंस्टग्राम पर शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @indo.german.vibes नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में डेविड नेबेल ने बताया कि उन्हें एक कुत्ते ने काट लिया था और वे गुजरात के सूरत स्थित एक सरकारी अस्पताल में भर्ती हुए, जहां उनके इलाज का कोई शुल्क नहीं लिया गया। नेबेल ने कहा कि अगर जर्मनी में किसी विदेशी के साथ ऐसा ही होता, तो उसे मुफ्त इलाज नहीं मिलता। वीडियो में वे कहते हैं कि, 'कल रात मुझे एक आवारा कुत्ते ने काट लिया। मुझे रेबीज से बचाव के लिए कुछ सावधानियां बरतनी होंगी। इसलिए, मैं भारत में एक सरकारी अस्पताल गया, और मुझे यह देखकर बहुत आश्चर्य हुआ कि मेरा इलाज मुफ्त में हुआ। सकारात्मक रूप से आश्चर्यचकित हूं। मुझे चार इंजेक्शन लगवाने हैं, यह थोड़ा परेशान करने वाला है लेकिन फिर भी, मैं सेवा की त्वरित और स्वच्छ व्यवस्था से वास्तव में आश्चर्यचकित था और हां, यह बहुत बढ़िया है। मैं सचमुच सुखद रूप से आश्चर्यचकित हूं। अपने देश में, विदेशियों का अस्पताल में मुफ्त इलाज नहीं होता। इसलिए यह बहुत प्रभावशाली है।'

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को 3.3 लाख से अधिक बार देखा जा चुका था और सैकड़ों प्रतिक्रियाएं मिली थीं, क्योंकि सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया कि विदेश में इसी तरह का इलाज कराने में बहुत अधिक खर्च आता है। एक यूजर ने कहा, भारत में अगर आपको बिल्ली, कुत्ते या बंदर ने काट लिया या खरोंच दिया, तो हमेशा सरकारी अस्पताल जाएं।' वहीं दूसरे ने कहा, 'अमेरिका में तो आपकी पांच साल की बचत खत्म हो गई होती। हा हा।' तीसरे ने लिखा कि, 'इसे हल्के में न लें और दवा की पूरी खुराक लें। खासकर जब आपको आवारा कुत्ते काट लें। अगर आपको बुखार, चक्कर आना आदि जैसे लक्षण महसूस हों, तो कृपया डॉक्टर से संपर्क करें।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'काश मुझे जर्मनी में भी इसी स्तर की चिकित्सा सुविधा मिलती। लंबे इंतजार के कारण मैं अपनी सर्जरी के लिए भारत वापस आ गया।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
पक्षियों का झुंड V शेप में ही क्यों उड़ता है, सुनकर दिमाग घूम जाएगा; सोचा भी नहीं होगा जवाब 
 

मुरथल के ढाबे में नॉनवेज क्यों नहीं बनता है, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; वीकेंड पर जाने से पहले जान लें  

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां से पूरा देश घूम सकते हैं; हर जगह के लिए मिलेगी ट्रेन