1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: चुनाव आया नहीं, परिवार में महाभारत पहले हो गई, खूब चले लाठी-डंडे-पत्थर

Video: चुनाव आया नहीं, परिवार में महाभारत पहले हो गई, खूब चले लाठी-डंडे-पत्थर

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो गुट के लोग एक दूसरे पर पत्थर बरसा रहे हैं। इस दौरान गाली-गलौज भी हो रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 10-10 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है।

Ghaziabad clash- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT गाजियाबाद में दो गुटों में झड़प

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में चुनाव को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मजेदार बात यह है कि अब तक चुनाव शुरू भी नहीं हुए हैं, लेकिन पहले से ही चुनाव में कौन-किसे वोट देगा। इस बात पर बहस हो गई। इसके बाद एक ही परिवार के दो गुट भिड़ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और घरों पर पथराव भी हुआ। घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं। दोनों पक्षों की तरफ से थाने में शिकायत भी दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 10-10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों एफआईआर में कई अज्ञात लोगों को भी शामिल किया गया है।

वायरल वीडियो भोजपुर थाना क्षेत्र के नहाली गांव का है। यहां दो पक्ष में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाओं ने भी घरों की छतों से पथराव किया।

आगामी चुनाव को लेकर विवाद

बताया जा रहा है कि विवाद आगामी पंचायत चुनाव को लेकर हुई कहासुनी के चलते हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के 10/10 नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवाद के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने फजल,सलीम,अतीक,तालिब रिजवान और जाबिर को गिरफ्तार किया है।

नमाज के बाद हुआ विवाद

नहाली गांव के आबिद ग्राम प्रधान और अशरफ जिला पंचायत के चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। रविवार को दोनों मस्जिद में नमाज के बाद घर लौट रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच चुनाव की तैयारी को लेकर बहस होने लगी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई और दोनों पक्षों की तरफ से पथराव होने लगा। 

(गाजियाबाद से जुबैर अख्तर की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

Video: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बाप-बेटे ने नाबालिग लड़की को घर से बाहर लाकर पटका, ईंट से सिर फोड़ने की कोशिश की

यूपी से अनोखा मामला, किडनैप होने के 65 साल बाद अपने घर वापस लौटी महिला, 80 साल है उम्र, हर कोई हैरान