1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अपनी मरी हुई मां के साथ ऐसी हरकत कौन करता है, लड़की का यह Video देख भड़के लोग

अपनी मरी हुई मां के साथ ऐसी हरकत कौन करता है, लड़की का यह Video देख भड़के लोग

सोशल मीडिया पर एक लड़की ने वीडियो शेयर किया जो खूब वायरल हुआ। वीडियो को अब तक 2 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा लेकिन लड़की का यह वीडियो देख अधिकतर लोग भड़क गए और उसे ट्रोल करने लगे। लोग लड़की को उसकी इस हरकत के लिए खरी-खोटी सुनाने लगे।

स्वर्गवासी मां की तस्वीर के सामने लड़की ने की ऐसी हरकत - India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA स्वर्गवासी मां की तस्वीर के सामने लड़की ने की ऐसी हरकत

रील का भूत आज कल लोगों के सिर पर ऐसा सवार है कि लोगों को इस बात का ध्यान ही नहीं रहता कि वे कहां और क्या कर रहे हैं। रील के चक्कर में लोगों ने मौत जैसे दुख को भी वीडियो बनाने और वायरल होने का एक जरिया बना लिया है। ऐसे में लोग मरने वाले के सम्मान और गरिमा का ख्याल नहीं रख पाते हैं। हाल में ऐसी ही एक लड़की का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लड़की अपनी स्वर्गवासी मां की तस्वीर के सामने रील बनाते हुए नजर आ रही है। लड़की का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग लड़की पर भड़क गए और उसे खरी-खोटी सुनाने लगे।

स्वर्गवासी मां की फोटो पर फिल्टर लगाकर लड़की ने बनाई रील   

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की अपनी मर चुकी मां की फोटो के साथ एक सेल्फी क्लिक करते हुए और वीडियो बनाते हुए नजर आ रही है। इस दौरान लड़की ने अपने मोबाइल के कैमरे में डॉगी वाला फिल्टर लगाया था। इस फिल्टर में इंसानों का चेहरा क्यूट से डॉगी की तरह दिखने लगता है। उसके सिर के ऊपर कुत्तों के बड़े-बड़े कान बन जाते हैं और मुंह से लंबी जीभ निकलने लगती है। वीडियो में खुद के ऊपर ऐसा फि्टर लगाना तो समझ आता है लेकिन कोई अपनी मरी हुई मां के साथ ऐसी हरकत कौन करता है। ऐसा करना उस लड़की को बिल्कुल भी शोभा नहीं देता।

वीडियो देख भड़के लोग

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @khusi_rhakr_8055 नाम के अकाउंट से शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है। जबकि वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट कर लड़की को खूब खरी-खोटी सुनाई है। लड़की के इंस्टाग्राम हैंडल और उसके पोस्ट्स देख यह पता चल रहा है कि लड़की की मां का देहांत हो चुका है।

ये भी पढ़ें:

देवर के साथ कुछ ज्यादा ही मैच हो गई दुल्हन की Vibes, साथ में डांस कर उड़ा दिया गर्दा

महाकुंभ में डुबकी लगाने नाव से निकले लोग, जाम से बचने के लिए नदी के रास्ते किया सैकड़ों किलोमीटर का सफर