1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Reel की ऐसी सनक कि कैमरा ऑन कर बाथरूम में घुस गई महिला, फिर जो किया वह Video में खुद देख लें

Reel की ऐसी सनक कि कैमरा ऑन कर बाथरूम में घुस गई महिला, फिर जो किया वह Video में खुद देख लें

सोशल मीडिया पर एक लड़की का पोस्ट बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जहां वह कैमरा ऑन किए ही वॉशरूम में चली जाती है। फिर वह अंदर जो कुछ भी करती है आप खुद ही इस वीडियो में देख लें।

कैमरे के सामने बाथरूम में खड़ी लड़की- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA कैमरे के सामने बाथरूम में खड़ी लड़की

सोशल मीडिया पर वायरल होने के कई तरीके हैं। जैसे कोई वायरल होने के लिए अश्लीलता का सहारा लेता है तो कोई अपने टैलेंट का। कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपनी अजीबोगरीब कारनामे की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। ऐसे लोगों की तदाद सोशल मीडिया पर काफी देखने को मिलती है। हाल में एक ऐसी ही लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। जो अपनी ऊटपटांग हरकत की वजह से इस वक्त सोशल मीडिया पर फेमस हो गई है।

बाथरूम में घुसकर रील बना रही थी लड़की

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की बाथरूम में घुसकर बॉलीवुड के गाने पर एक्टिंग करते हुए ऐसा रील बनाती है। जिसे देख लोगों ने अपना सिर पीट लिया। दरअसल, लड़की अपने बाथरूम के सामने एक कैमरा रखती है और अंदर घुस जाती है। बाथरूम के अंदर जाकर वह टॉयलेट सीट के पास खड़ी हो जाती है और पूरी ताकत के साथ ‘दिल ने ये कहा है दिल से’ गाने पर एक्टिंग करने लगती हैं। उसे देख ऐसा लग रहा है जैसे वह इसी गाने पर एक्टिंग करते हुए अपना दम तोड़ देगी। इतनी अजीबोगरीब जगह पर लड़की का इस तरह से गाने पर डांस करते हुए एक्टिंग करना लोगों को हैरत में डाल रहा है। 

वीडियो देख लोगों ने खूब उड़ाया मजाक

वायरल हो रहे इस वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां कई लोगों ने लड़की का खूब मजाक उड़ाया तो कई अन्य लोगों ने कहा कि कोई और जगह नहीं मिली थी तुम्हें वीडियो बनाने के लिए। वीडियो को इंस्टाग्राम पर खुशी नाम की यूजर ने अपने अकाउंट (@khushivideos1m) से शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। खुशी के अकाउंट पर आप इस तरह के अजीबोगरीब कई और पोस्ट भी देख सकते हैं। जहां वे अलग-अलग गानों पर एक्टिंग करते हुए अपने वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं।

ये भी पढ़ें:

VIDEO: घर के किचन में छुपा बैठा था शेर, टॉर्च की लाइट पड़ते ही सन्न रह गए लोग

बुलेट रानी को 22 हजार की पड़ी ये रील, खतरनाक स्टंट करते हुए बनाई थी ये Video, वायरल होते ही पुलिस ने छुड़ाए छक्के