सोशल मीडिया पर आजकल रील का चलन बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है। आधी आबादी तो सोशल मीडिया पर सिर्फ रील्स बनाने के लिए ही है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने देखा होगा कि सोशल मीडिया पर जितना भी स्क्रोल कर लो, रील्स कभी खत्म नहीं होते हैं। एक के बाद दूसरा, उसके बाद तीसरा, फिर चौथा और ऐसे करते-करते कई सारे रील्स हमारे सामने आ जाते हैं। उन सब में से कुछ वाकई तारीफ के काबिल होते हैं तो कुछ रील्स देखकर उसे बनाने वाले पर हंसी आती है। आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक ऐसा ही वायरल हो रहा है।
ऐसी रील पहले कभी देखी है?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की अपना चेहरा दिखाते हुए वीडियो बना रही है। इस दौरान बॉलिवुड का गाना 'आग चाहत की लग जाएगी' बज रहा है। वो इस गाने पर लिप्सिंग तो नहीं कर रही हैं मगर एक जगह वो इसी गाने की एक लाइन के हिसाब से एक्ट करती है तो जाहिर हो जाता है उसने इसी गाने पर वीडियो बनाया है। अब हैरान करने वाली बात यह है कि इस रील को बनाने के लिए लड़की ने अपने माथे पर तीन-तीन धूप बत्ती लगाई हुई है और वो सभी जल रही हैं। इसी कारण से वीडियो भी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर 5009.khushbu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखते ही कई सारे लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- आग धूप की लग जाएगी फिर तेरा चेहरा भी काला हो जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- जय हो धूप बत्ती वाली माता की। तीसरे यूजर ने लिखा- क्यों जान पर खेल रही है बहन, चेहरा जल गया तो जमाना परवाह नहीं करेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- नया कंटेंट। एक अन्य यूजर ने लिखा- आग से सिर भी जल जाएगा।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
हरियाणवी गाने पर डांस कर मचाया धमाल, क्यूट सी इस बच्ची की परफॉर्मेंस देख दिल हार बैठे लोग
कहां पहुंच गई टेक्नोलॉजी! बारिश में ये बाइक है बड़े काम की, अब भिंगने की कोई टेंशन नहीं