1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कहां पहुंच गई टेक्नोलॉजी! बारिश में ये बाइक है बड़े काम की, अब भिंगने की कोई टेंशन नहीं

कहां पहुंच गई टेक्नोलॉजी! बारिश में ये बाइक है बड़े काम की, अब भिंगने की कोई टेंशन नहीं

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 29, 2025 06:24 pm IST,  Updated : Jun 29, 2025 06:24 pm IST

इस वायरल वीडियो में दिख रही बाइक यह बता रही है कि तकनीक और डिजाइन के सही मेल से बारिश का मौसम भी बाइक सवारों के लिए मजेदार हो सकता है।

बारिश के लिए बनी ये बाइक सोशल मीडिया पर हो रही वायरल- India TV Hindi
बारिश के लिए बनी ये बाइक सोशल मीडिया पर हो रही वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

बारिश का मौसम आते ही सड़कों पर बाइक चलाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। गीली सड़कें, पानी में डूबी गलियां और भीगने का डर, ये सब हर बाइक सवार की चिंता बढ़ा देते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो बारिश में बाइक चलाने की सारी टेंशन को पल भर में दूर करता नजर आ रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बाइक दिख रही है, जो बारिश में भी बिना किसी परेशानी के सड़कों पर फर्राटा भर सकती है, और बाइक सवार को भीगने की टेंशन से दूर रखती है।

बारिश के लिए एकदम परफेक्ट है ये बाइक

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक को बेहद खास फीचर्स के साथ डिजाइन किया गया है, जिसे देखते ही आप कहेंगे कि ये बाइक बारिश के लिए एकदम परफेक्ट है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाइक के ऊपर एक शील्ड लगी हुई है जो बाइक और बाइक सवार को पूरी तरह से कवर कर रखती है, जिससे बारिश के दिनों में बाइक सवार पर बारिश की एक बूंद तक नहीं टपक सकती। इस वीडियो में एक बाइक सवार को बारिश की बौछारों के बीच बेफिक्र होकर सड़क पर बाइक दौड़ाते देखा भी जा सकता है। लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं और इसे खूब शेयर कर रहे हैं।

वायरल वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "ऐसी बाइक हर शहर में होनी चाहिए, खासकर मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में, जहां बारिश में सड़कें तालाब बन जाती हैं।" वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा, "लगता है ये बाइक बारिश में तैर भी सकती है!" कई लोगों ने इस बाइक के ब्रांड और मॉडल के बारे में जानने की इच्छा जताई। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट X पर डॉ. शितल यादव नाम की यूजर ने अपने X हैंडल @Sheetal2242 से शेयर किया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

मगरमच्छों के जबड़े से जान बचाकर भागा जेब्रा, अंत दांव तक लड़ जीत ली जिंदगी की जंग

VIDEO: बंद कमरा, गाना चालू, और चचा की जवानी ऑन! 'टिप-टिप बरसा पानी' पर डांस करते दिखे अंकल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।