1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: बंद कमरा, गाना चालू, और चचा की जवानी ऑन! 'टिप-टिप बरसा पानी' पर डांस करते दिखे अंकल

VIDEO: बंद कमरा, गाना चालू, और चचा की जवानी ऑन! 'टिप-टिप बरसा पानी' पर डांस करते दिखे अंकल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 28, 2025 06:40 pm IST,  Updated : Jun 28, 2025 06:40 pm IST

"टिप-टिप बरसा पानी" गाना 1994 की फिल्म मोहरा से लेकर सूर्यवंशी तक हर बार लोगों को थिरकने पर मजबूर करता रहा है। चाहे रवीना टंडन की अदाएं हों या कटरीना कैफ के मूव्स, ये गाना हर पीढ़ी का फेवरेट है। लेकिन इस वीडियो के जरिए अंकल ने इसे एक नया रंग दे दिया।

डांस करते अंकल- India TV Hindi
डांस करते अंकल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कोई न कोई वीडियो तहलका मचाता है, लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो है हमारे "डांसिंग अंकल" का! जी हां, अंकल जी ने बंद कमरे में "टिप-टिप बरसा पानी" पर ऐसे ठुमके लगाए हैं कि नेटिजन्स की हंसी रुकने का नाम ही नहीं ले रही। ये वीडियो देखकर कोई कह रहा है, "अंकल, आप तो औरतों को भी टक्कर दे देंगे!" तो कोई बोला, "बंद कमरे में इतनी जवानी? अंकल, ये क्या कर डाला!"

'टिप-टिप बरसा पानी' गाने पर डांस करते दिखे अंकल

इस वायरल वीडियो में अंकल जी किसी कमरे में अकेले ही "टिप-टिप बरसा पानी" की धुन पर थिरकते नजर आ रहे हैं। चचा की मस्ती देखकर लगता है जैसे वो 90 के दशक में रवीना टंडन के साथ सेट पर हैं! अंकल के डांस मूव्स ऐसे हैं कि कभी वो कमर लचकाते हैं, कभी हाथ हिलाते हैं, और कभी तो ऐसा लगता है जैसे वो बारिश में भीगकर रवीना के स्टेप्स कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में अंकल का जोश देखते बन रहा है। अंकल की ये "परफॉर्मेंस" किसी ने चुपके से रिकॉर्ड कर ली और सोशल मीडिया पर डाल दी। बस फिर क्या, वीडियो ने आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गया।

वीडियो देख लोगों ने अंकल का खूब मजाक उड़ाया

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @NazneenAkhtar23 नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "अंकल, ये डांस तो कटरीना कैफ को भी फेल कर देगा।" दूसरा ने लिखा, "लगता है आंटी घर पर नहीं थीं, तभी अंकल को मौका मिल गया।" एक अन्य यूजर ने वीडियो में अंकल की चुटकी लेते हुए कहा, "अंकल, बंद कमरे में इतनी जवानी? अब तो शादी में भी बुलाना पड़ेगा।" कुछ लोग तो अंकल की हिम्मत के कायल हो गए, बोले, "उम्र सिर्फ नंबर है, अंकल ने तो साबित कर दिया!" लेकिन कुछ ट्रोलर्स ने भी मौके का फायदा उठाया और लिखा, "अंकल, ये डांस है या जुम्बा क्लास की प्रैक्टिस?" जो भी हो, अंकल की इस मस्ती ने सोशल मीडिया को हंसी का डोज दे दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

ऑनलाइन चल रही थी हाईकोर्ट की सुनवाई, टॉयलेट में 'हल्का' होता दिखा शख्स, जानें वायरल Video पर लोगों ने क्या कहा

हफ्ते में बस 4 दिन काम और 3 दिन आराम, जानिए किन जगहों पर ऑफिस में लागू हुआ यह सिस्टम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।