1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी को 21 तोपों की सलामी! लड़की ने बनाई अतरंगी रील, देखकर लोगों की नहीं रुकी हंसी

दीदी को 21 तोपों की सलामी! लड़की ने बनाई अतरंगी रील, देखकर लोगों की नहीं रुकी हंसी

आज के समय में लोग अलग-अलग रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। कुछ ऐसी रील्स भी होती हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। अभी एक ऐसी ही रील सोशल मीडिया पर नजर आई।

funny video, viral video, viral news, trending video- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में आप किसी भी शख्स का फोन ओपन करके देख लीजिए, आपको उसमें सोशल मीडिया के दो-तीन एप तो देखने को मिल ही जाएंगे। लोग इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स, इन तीनों पर तो आपको एक्टिव मिल ही जाएंगे। अगर कोई तीनों पर नहीं है तो दो पर उसका अकाउंट जरूर ही होगा। आप भी अगर उन लोगों में से हैं जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह भी जानते होंगे कि आजकल रील्स का चलन बहुत ही बढ़ गया है। अधिकतर लोग सोशल मीडिया पर रील बनाकर पोस्ट करते रहते हैं। अभी भी एक रील वायरल हो रही है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

ऐसी रील पहले नहीं देखी होगी?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की अपने घर का एक पर्दा पकड़कर नीचे बैठी हुई है। वो हर कुछ देर में अपने गर्दन को ना के हिसाब से हिलाते हुए नजर आती है। अब आपको यह समझ में नहीं आ रहा होगा कि वो ऐसा क्यों कर रही है। चलिए आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं। दरअसल लड़की नुसरत फतेह अली खान की गजल पर रील बना रही है। उसमें लाइन आती है कि 'खुदा के लिए छोड़ दो अब ये परदा' और इसी वजह से वो पर्दा पकड़कर बैठी हुई है और उसे छोड़ने के लिए मना कर रही है। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर khushivideos1m नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 23 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- दीदी कुछ भी हो जाए, पर्दा मत छोड़ना। दूसरे यूजर ने लिखा- दीदी को 21 तोपों की सलामी। तीसरे यूजर ने लिखा- दीदी छोड़ दो, जिद नहीं करते। कई यूजर्स ने लिखा- नुसरत फतेह अली खान के साथ मजाक नहीं। वहीं अधिकतर लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई भूल गया कि वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है, वायरल Video देख आपको भी आएगी हंसी

सच में क़यामत आ गई! गांव वाले साथ में बैठकर देख रहे थे प्रोग्राम, और तभी जो हुआ आप Video में देखें