सोशल मीडिया की गलियां कभी भी सूनी नहीं रहती है। यहां सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं और इसी कारण सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो और फोटो की भरमार रहती है जिसे आप और हम देखते भी हैं। आप जब भी सोशल मीडिया पर जाते होंगे तो आपने देखा होगा कि कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी वीडियो वायरल होता है तो कभी फोटो वायरल होती है। फोटो जो वायरल होती हैं, वो अकसर मजेदार ही होती हैं। वहीं वीडियो की बात करें तो इसमें अलग-अलग प्रकार देखने को मिलते हैं। कभी जुगाड़ का वीडियो दिखता है, कभी लड़ाई और स्टंट का वीडियो वायरल होता है तो कभी डांस और मजेदार वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
इस वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बैलून बेचने वाला शख्स एक लड़की को उस बैलून की खासियत दिखा रहा है। दरअसल वो ट्रांसपैरेंट बैलून है जिसके अंदर कई छोटे और रंगीन गुब्बारे हैं। वो उस लड़की को दिखाता है कि इस पर जितना भी फोर्स डालो, ये फूटेगा नहीं। ऐसा वो कई बार करता है और गुब्बारा नहीं फूटता है। इसके बाद वो लड़की ट्राई करती है और उसके ट्राई करते ही गुब्बारा फूट जाता है। पहली बार में ही गुब्बारा फूट जाता है जिसे देख वो लड़की और गुब्बारा बेचने वाला, दोनों हंसने लगते हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है।' वहीं वीडियो के अंत में भी ऐसा ही लिखा हुआ आता है कि, 'भाई भूल गया कि वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
आ बैल मुझे मार सुना है? अब देख भी लीजिए, वायरल Video देखकर लोग भी ले रहे हैं मजे
एक प्यार ऐसा भी, बेटे के क्लासमेट से 50 वर्षीय महिला ने की शादी, अब उसके बच्चे को देगी जन्म