मैजिक देखना लगभग हर किसी को पसंद होता है। हर कोई मजेदार ट्रिक्स देखकर हैरान हो जाता है। बच्चा हो या फिर कोई जवान आदमी हो, मैजिक हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेता है। मैजिक देखने के बाद हर किसी के दिमाग में एक ही सवाल आता है कि यह इसने किया तो किया कैसे और इसके अलावा दूसरा ख्याल ये आता है कि अगर मुझे आता तो मैं भी दूसरों को करके दिखाता है। आपके साथ भी ऐसा कई बार हुआ होगा। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वो वीडियो देखने के बाद आपका हैरान होना तय है। आप पूछेंगे कि ये इसने कैसे किया। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
शख्स ने दिखाया गजब का जादू
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी अपने हाथ में अखबार लिए खड़ा है। वो साथ में खड़े आदमी को अखबार के पन्ने पलटकर दिखाता है कि सभी साबुत हैं। इसके बाद वो उन्हें फाड़ना शुरु करता है। पहले पूरे अखबार को बीच में से फाड़ता है। इसके बाद सभी को साथ में रखकर फिर से बीच में फाड़ता है। ऐसा वो कई बार करता है। अखबार के फट्टे पन्नों को साथ में रखता और फिर से उन्हें फाड़ता है। जब वो उन्हें अच्छे से उन्हें फाड़ लेता है तो फिर उन्हें खोलता है और हैरानी यह देखकर होती है कि वो अखबार इतना फाड़ने के बाद भी जुड़ा हुआ होता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @AbhayRaj_017 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'असंभव को संभव बनाने वाला जादूगर, शानदार प्रतिभा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ओ माय गॉड। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत अच्छा। एक अन्य यूजर न लिखा- अरे भाई ये जादू दिखा रहा है, ये हार्ट अटैक करवाता है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भगवान के सामने महिला गा रही थी आरती और तभी बच्चे ने कह दी वायरल होने लायक बात, देखें Video
'पंचायत 4' के बाद फुलेरा की एक फोटो हुई वायरल, लोग इस तरह ले रहे हैं मजे