आज के दौर में आपको गिने-चुने लोग ही ऐसे मिलेंगे जो स्मार्ट फोन तो रखते हैं मगर फिर भी वो सोशल मीडिया से खुद को दूर रखते हैं वरना आजकल तो छोटे बच्चे भी सोशल मीडिया पर मिल जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको यह तो पता ही होगा कि हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते हैं और फिर उन्हीं में से कुछ वायरल भी होते हैं। वीडियो और फोटो, दोनों हमें सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए मिलते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
ऐसा तो फिल्मों में ही देखा होगा
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक वैन नाले के ऊपर बने पुल से उसे पार कर रहा है। तभी दूसरे तरफ से एक बाइक भी आती है जिस पर तीन लोग सवार है। अब वैन को देखकर या फिर रफ्तार ज्यादा होने के कारण बाइक चलाने वाला शख्स बैलेंस नहीं कर पाता है और पुल के ऊपर से जाने की जगह बाइक थोड़ी साइड से गुजरती है जिस कारण वो सीधे उस नाले में गिरते हैं। लेकिन तीनों नहीं गिरते हैं। बाइक पर सबसे पीछे बैठा लड़का सही समय पर बाइक से उतर जाता है और फिर आगे जाते हुए पुल को पकड़कर बच जाता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Bihar_se_hai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'लाइट, कैमरा एंड एक्शन, पूरा हीरो निकला भाई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 56 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मोबाइल भी गिरने नहीं दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई तो टॉम क्रूज निकला। तीसरे यूजरन ने लिखा- ये तो फिल्मी स्टाइल है भाईसाहब। एक अन्य यूजर ने लिखा- तीसरा वाला क्या बचा है भाई।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
कपल ने अपने बच्चे का नाम रखा UPSC, वजह सुन चकरा जाएगा आपका दिमाग