1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इन मिस्त्री साहब को यमराज से डर नहीं लगता है! वायरल Video देख आपके उड़ जाएंगे होश, लोगों ने किया रिएक्ट

इन मिस्त्री साहब को यमराज से डर नहीं लगता है! वायरल Video देख आपके उड़ जाएंगे होश, लोगों ने किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 26, 2025 05:00 pm IST,  Updated : Jun 26, 2025 05:00 pm IST

एक बिल्डिंग में काम कर रहे शख्स का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो को जब आप देखेंगे और पूरा देखेंगे तो आपकी आंखें कुछ देर के लिए खुली रह जाएंगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आमतौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हंसी और मजाक के ही सबसे ज्यादा वीडियो वायरल होते हैं मगर उन्हीं वीडियो के बीच में कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो नजर आ जाते हैं जो लोगों को पूरी तरह से हैरान कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर रोज कुछ समय रील्स आदि देखने में बिताते हैं तो फिर आपने एक से बढ़कर एक वीडियो देखे होंगे और कई बार बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाले वीडियो आपके सामने आए ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको सीधे यही बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक इमारत बन रही है और उसमें एक शख्स काम कर रहा है। वो बिल्डिंग के बाहर की तरफ है और उसने सेफ्टी के लिए क्या इंतजाम किए हैं, ये वीडियो देखकर साफ पता नहीं चल रहा है। इसके बाद वीडियो बनाने वाला शख्स कैमरा जूम आउट करता है और असली हैरानी की बात तब दिखती है। दरअसल वो इमारत बहुत ऊंची है और वो शख्स बहुत ही ऊंचाई पर काम कर रहा है। कई लोग तो बस वो ऊंचाई देखकर ही डर जाएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जब यमराज के साथ सुबह शाम का उठना बैठना हो तब मिस्त्री साहब।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 33 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यमराज के साथ सुबह शाम बैठने से यही तो फायदा होता है। दूसरे यूजर ने लिखा- इतनी ऊंची बिल्डिंग पर काम करना आसान काम नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे तो इसको देखकर ही डर लग रहा है। चौथे यूजर ने लिखा- इन मिस्त्री साहब को यमराज से डर नहीं लगता है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

नरक की तैयारी हो रही है! शख्स ने किया ऐसा काम जिसे देख हर कोई हो जाएगा हैरान

ऐसी फिक्र गर्लफ्रेंड करेगी क्या! मां-बेटे का वायरल हो रहा Video एक बार आप भी देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।