1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी फिक्र गर्लफ्रेंड करेगी क्या! मां-बेटे का वायरल हो रहा Video एक बार आप भी देखें

ऐसी फिक्र गर्लफ्रेंड करेगी क्या! मां-बेटे का वायरल हो रहा Video एक बार आप भी देखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 26, 2025 12:59 pm IST,  Updated : Jun 26, 2025 12:59 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपको बेटे की शोबाजी और उसके साथ ही मां की परवाह, दोनों एक साथ बताएगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में किसी इंसान को अगर सबसे ज्यादा प्यार कोई करता है तो वो उसके मां-बाप ही होते हैं। मां-बाप के प्यार के आगे हर किसी का प्यार थोड़ा कम तो होता ही है। उसमें भी मां का प्यार अपने बच्चे के लिए के लिए सबसे ज्यादा होता है और कोई भी इस बात से इनकार नहीं कर सकता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें मां अपने बच्चे के लिए वो हर चीज करती नजर आती है जो उसके जीने के लिए जरूरी होता है। यहां तक कि जानवरों के भी कई वीडियो वायरल होते हैं जिसमें दिखता है कि अपने बच्चे को बचाने के लिए मां खतरनाक जानवरों से भी भिड़ जाती है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मां ही कर सकती है ऐसी फिक्र

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का अपनी मां के कहीं घूमने के लिए गया हुआ है। अब वो लड़का शोबाजी करने के लिए वहां के ग्रिल पर बैठकर फोटो क्लिक करवा रहा है। मगर उसकी मां को उसकी फिक्र है और डर रही है कि वो कहीं ग्रिल से पीछे न गिर जाए तो उसकी मां उसके कपड़ों को पकड़े हुए है। वो उसे अकेला नहीं छोड़ रही है ताकि उसे कुछ हो न जाए। अंत में वो लड़का नीचे उतर जाता है। आप जब वीडियो देखेंगे तो आप भी इस मां का प्यार और फिक्र देखकर दिल हार बैठेंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Ritiksam21 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर लिखा है, 'ऐसी फिक्र गर्लफ्रेंड कर पाएगी?' वहीं कैप्शन में लिखा है, 'मां तो मां ही होती है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मां जैसी कोई नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- सिर्फ मां ही कर सकती है। तीसरे यूजर ने लिखा- मां हमेशा महान होती है। चौथे यूजर ने लिखा- मां से बड़ा नहीं कोई।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Resignation: बस एक दिन किया काम और फिर दे दिया इस्तीफा, HR को बताया यह कारण, स्क्रीनशॉट हुआ वायरल

खराब खाने की शिकायत लेकर पैंट्री पहुंचा शख्स मगर स्टाफ मानने को तैयार नहीं, वायरल Video पर IRCTC ने दिया यह रिप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।