1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Resignation: बस एक दिन किया काम और फिर दे दिया इस्तीफा, HR को बताया यह कारण, स्क्रीनशॉट हुआ वायरल

Resignation: बस एक दिन किया काम और फिर दे दिया इस्तीफा, HR को बताया यह कारण, स्क्रीनशॉट हुआ वायरल

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 26, 2025 12:15 pm IST,  Updated : Jun 26, 2025 12:16 pm IST

आज के समय में युवाओं के बीच में सबसे बड़ी परेशानी नौकरी को लेकर है। कई सारे लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं मगर उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है। वहीं एक शख्स ने एक दिन काम करने के बाद ही नौकरी से रिजाइन कर दिया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FREEPIK

हर इंसान पैसा कमाने के लिए ही मेहनत करता है। कोई बिजनेस करता है तो अधिकतर लोग नौकरी करते हैं। नौकरी किसी की भी आरामदायक नहीं होती है। हर किसी को मेहनत करके अपने काम को समझना होता है और फिर उसे करना होता है। मगर कुछ नौकरियां ऐसी होती है जिसे करने के बाद इंसान को समझ में आ जाता है कि वो नौकरी उसके लिए तो नहीं ही है। ऐसे में इंसान उस नौकरी से बाहर निकल जाता है और कुछ दूसरा देखने लगता है। ऐसा ही एक शख्स ने किया मगर उसने एक दिन काम करने के बाद ही अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। इसका कारण जानने के बाद HR भड़क गई और उसने उससे हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिंक्डइन पर एक पोस्ट किया जो अभी वायरल हो रहा है।

यह बोलकर दिया इस्तीफा?

HR खुशी चौरसिया ने जो पोस्ट किया है उसमें बातचीत का स्क्रीनशॉट भी है। उसमें नजर आता है कि HR सबसे पहले उसे मैसेज करती है जिसका सामने से कोई रिप्लाई नहीं आता है। इसके बाद HR अगले दिन फिर मैसेज करती है और उसका रिप्लाई आता है कि वो इसे जारी नहीं करना चाहता/ चाहती। इसके बाद HR जब कारण पूछती है तो मैसेज आता है, 'मुझे मेरे लिए सही नहीं लगा।' उसे काम सही नहीं लगा तो HR ने पूछा कि एक ही दिन में काम समझ में आ गया है, काम में क्या अच्छा नहीं लगा। इस बात रिप्लाई आता है, 'मुझे काम ही नहीं पसंद आया वो।' HR ने उस शख्स के नाम को ढक दिया जो आप स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं।

यहां देखें दोनों के बीच बात का स्क्रीनशॉट

Screen Grab
Image Source : LINKEDINशख्स और HR के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट

इसके बाद HR ने उस स्क्रीनशॉट को लिंक्डइन पर पोस्ट करते हुए उन लोगों को मैसेज दिया जो नौकरी की तलाश में हैं। HR ने लिखा, 'कोई भी नौकरी एक दिन में परफेक्ट नहीं बन जाती। कोई भी कंपनी 24 घंटे में सब कुछ साबित नहीं कर सकती और कोई भी रोल तब तक आरामदायक नहीं लगेगी जब तक आप उसे अपना समय, एनर्जी और माइंडसेट नहीं देंगे।'

HR ने नौकरी का तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए कुछ और जरूरी बातें भी लिखी।

1. इंटरव्यू के दौरान अपने डाउट साफ तौर से पूछें।

2. यदि आप क्लियर नहीं हैं तो इंतजार करें, हां कहने में जल्दबाजी न करें।

3. एक बार हां बोलने के बाद, यह तय करने से पहले कि वो नौकरी आपके लिए नहीं आप अपने रोल को अच्छा मौका दें।

4. और सबसे महत्वपूर्ण बात कि आप बात करें। चुप रहना कभी भी प्रोफेशनलिज्म नहीं दिखाता है।

Screen Grab
Image Source : LINKEDINHR के पोस्ट का स्क्रीनशॉट

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

खराब खाने की शिकायत लेकर पैंट्री पहुंचा शख्स मगर स्टाफ मानने को तैयार नहीं, वायरल Video पर IRCTC ने दिया यह रिप्लाई

ऐसे ही बॉस जिंदगी जीने नहीं देते, छुट्टी लेकर घूमने गई महिला कर्मचारी से Boss ने मांगा लाइव लोकेशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।