आज का दौर सोशल मीडिया का है। लगभग हर किसी के हाथ में आपको स्मार्ट फोन देखने को मिल ही जाएगा और लोग जब स्मार्ट फोन का यूज करते हैं तो जाहिर सी बात है कि वो सोशल मीडिया पर भी होंगे ही। ऐसे बहुत कम लोग मिलेंगे जो सोशल मीडिया पर एक्टिव न रहते हो वरना आजकल तो बच्चे भी सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है जो वायरल हो रहा है।
Related Stories
ऐसा नजारा देख आप क्या कहेंगे?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी शुरूआत में तो कुछ नजर नहीं आता है मगर कुछ सेकंड के बाद जो नजर आता है, उसका अंदाजा किसी ने नहीं किया होता है। वीडियो में दिखाई देता है कि एक आदमी बहुत सार मगरमच्छों के बीच में खड़ा है और वो उन्हें मांस खिला रहा है। वो उन्हें इस तरह से खिला रहा है जैसे वो खतरनाक जानवरों को नहीं बल्कि बच्चों को खाना खिला रहा है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं है मगर वीडियो काफी वायरल हो रहा है क्योंकि इसमें दिखने वाला नजारा कॉमन नहीं है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Guruji___ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई का यमराज के साथ उठना बैठना है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 94 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कितने तेजस्वी लोग हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई का यमराज से दोस्ती है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई ने यमराज को अपने वश में किया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
किचन में जाकर शख्स ने किया मजाक मगर पड़ गया भारी, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट
अरे यहां तो गजब घपलेबाजी चल रही है, Video को देख लोगों ने भी किया रिएक्ट