1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी को तुरंत कर्म का फल मिल गया! वायरल Video देख आपके होश उड़ना तो तय है

दीदी को तुरंत कर्म का फल मिल गया! वायरल Video देख आपके होश उड़ना तो तय है

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 02, 2025 04:48 pm IST,  Updated : Jun 02, 2025 06:51 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे जितने लोग देखेंगे, उतने ही लोगों के होश उड़ेंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है जो हम होश उड़ने की बात कर रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां सुबह से लेकर शाम तरह-तरह के वीडियो और फोटो घूमते रहते हैं। आप अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपके टाइमलाइन पर भी सभी तरह के वीडियो और फोटो आते ही होंगे जिन्हें आप देखते होंगे। उन्हीं सब में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों को ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। अब कौन सा वीडियो या फोटो वायरल होगी, इसका अंदाजा तो नहीं होता है मगर हर रोज कुछ न कुछ वायरल जरूर होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला देखकर कई लोग डर भी सकते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कार के अंदर बैठा शख्स जो वीडियो बना रहा है, वो दूसरी कार के पास पहुंचता है तो उसके अंदर बैठा ड्राइवर जो लड़का या लड़की कुछ भी हो सकता है, वो मिडल फिंगर दिखाता है और आगे निकल जाता है। इसके बाद दिखता है कि वहां सिग्नल पर लाल बत्ती जल रही है जिसे वो फॉलो नहीं करता है। इसके चक्कर में दूसरी तरफ से आ रही कार से उसकी टक्कर हो जाती है और कार का बुरा हाल हो जाता है जो वीडियो में नजर आता है। इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से कैप्शन में 'दीदी को तुरंत कर्म का फल मिल गया' लिखते हुए पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 91 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आंख खुली करके गाड़ी चलानी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- तेज रफ्तार से गाड़ी नहीं चलानी चाहिए, सावधानी हटी खीर पूड़ी बटी। तीसरे यूजर ने लिखा- कर्म का फल दीदी हो या भैया, सबको मिलता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- आज के समय में जल्दबाजी इतनी बड़ी हो गई है, जान की कीमत कम हो गई है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पापा ने तो अपनी परी को ही रोस्ट कर दिया, एक बार आप भी देखें मजेदार Video

भाई तो पूरा फिल्म का हीरो निकला, वायरल Video देख आपकी भी आंखें रह जाएंगी खुली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।