1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पापा ने तो अपनी परी को ही रोस्ट कर दिया, एक बार आप भी देखें मजेदार Video

पापा ने तो अपनी परी को ही रोस्ट कर दिया, एक बार आप भी देखें मजेदार Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 02, 2025 04:27 pm IST,  Updated : Jun 02, 2025 04:27 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे मजेदार बनाया गया है। वीडियो को देखने के बाद आप भी हंसने लगेंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में कई सारे लोग अलग-अलग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे तमाम वीडियो देखे होंगे। आपको फिर यह भी पता होगा कि उन्हीं सब वीडियो में से कुछ सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। कई सारे वीडियो लोगों की अतरंगी हरकत के होते हैं जिन्हें वो खुद बनाते हैं तो वहीं कई सारे वीडियो बहुत ही मजेदार होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों को खूब हंसी आती है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला अतरंगी नहीं बल्कि फनी है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

पापा ने बेटी को कर दिया रोस्ट

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बाप-बेटी एक साथ बैठे हुए हैं। लड़की फोन में कुछ देख रही है और फोन देखते हुए ही वो हंसने लगती है। इसके बाद फोन को अपने पापा की तरफ घुमाती है और बोलती है, 'अरे पापा आप एक ही वीडियो को दो बार व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा दिए हैं।' वो फिर से हंसने लगती है। इसके बाद उसके पापा बोलते हैं, 'तुम भी तो NEET की परीक्षा तीन बार दी हो, हम कभी कुछ बोले?' यह लाइन मारकर पापा अपनी ही बेटी को रोस्ट कर देते हैं और इस कारण यह मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 30 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इश्श, थोड़ा पर्सनल हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा- सीधा ऑन प्वाइंट वार। वहीं एक यूजर ने GIF शेयर किया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई तो पूरा फिल्म का हीरो निकला, वायरल Video देख आपकी भी आंखें रह जाएंगी खुली

RCB वालों इस बार जीत जाना, नहीं तो भाभी का तलाक पक्का, स्टेडियम में पोस्टर लिए खड़ी महिला पर कैमरे का फोकस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।