1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. किचन में जाकर शख्स ने किया मजाक मगर पड़ गया भारी, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

किचन में जाकर शख्स ने किया मजाक मगर पड़ गया भारी, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 02, 2025 06:55 pm IST,  Updated : Jun 02, 2025 06:55 pm IST

एक बहुत ही मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो बता रहा है कि कैसे कभी-कभी मजाक करना खुद पर ही भारी पड़ जाता है। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए या फिर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर स्क्रोल के बाद टाइमलाइन पर कुछ नया और अनोखा देखने को मिल ही जाता है। कभी जुगाड़ करने वाले लोगों के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी सोशल मीडिया पर मेट्रो में लड़ाई करते लोग वायरल हो जाते हैं। कभी रील के लिए खतरनाक स्टंट करने वाले वायरल होते हैं तो कभी रील के लिए ही बहुत अजीब हरकत करने वाले लोगों के वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा भी कई चीजें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि मां और बेटी घर के किचन में खाना बनाने में लगे हुए हैं। तभी लड़का एक बिल्ली के बच्चे को लिए किचन में घुस जाता है और बहन को डराने के लिए उसके कंधे पर रख देता है। वो ऐसा करने तो मजाकिया अंदाज में ही गया था मगर बेटी को डरे देख मां कुछ नहीं सोचती है और वहां रखे बर्तन से बेटे को कूट देती है। इसके बाद भी नहीं रुकती है और कई बार मारती है। बहन भी मजाक करने पर अपने भाई को एक-दो तो लगा ही देती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @realsidYdv नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'और करो मजाक।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ले कबाड़ा कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- कर्म करता हूं, कांड हो जाता है। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत गलत हुआ भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- मजाक पड़ गया भारी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अरे यहां तो गजब घपलेबाजी चल रही है, Video को देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

दीदी को तुरंत कर्म का फल मिल गया! वायरल Video देख आपके होश उड़ना तो तय है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।