1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आ बैल मुझे मार सुना है? अब देख भी लीजिए, वायरल Video देखकर लोग भी ले रहे हैं मजे

आ बैल मुझे मार सुना है? अब देख भी लीजिए, वायरल Video देखकर लोग भी ले रहे हैं मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 30, 2025 06:49 pm IST,  Updated : Jul 01, 2025 11:07 am IST

एक लड़की ने ऐसी रील बनाई जो आपने पहले नहीं देखी होगी। वो गाय के सामने जाकर भोजपुरी गाने पर एक्ट करते हुए नजर आई। वीडियो को जब लोगों ने देखा तो एक से बढ़कर एक कमेंट किया है।

funny video, viral video, viral news, trending video- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में रील बनाना बहुत ही कॉमन सा हो गया है। कई सारे लोग तो इंस्टा पर इसी कारण से हैं कि वो रील्स बना सकें और उसे पोस्ट करके वायरल हो सकें। अब वायरल होना तो हर कोई चाहता ही है। इसके लिए कुछ लोग बढ़िया कंटेंट लिखते हैं और उसके कारण वायरल होते हैं तो वहीं कुछ लोग अतरंगी हरकत करते हुए वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने एक से बढ़कर एक अतरंगी वीडियो देखे होंगे। उन्हें देखने के बाद आपको हंसी भी आई होगी। अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला आपने पहले नहीं ही देखा होगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक घर में गाय बंधी हुई है और उसी गाय के सामने जाकर लड़की डांस और एक्ट करते हुए रील बना रही है। वो भोजपुरी गाना 'कमर राजधानी' पर एक्ट कर रही है। मगर गाय बिल्कुल भी मजाक के मूड में नजर नहीं आ रही है। वो गाय शायद गुस्सैल है और वो चीज वीडियो में नजर आ रहा है। गाय उसे सिंग से मारने की कोशिश भी करती है मगर गाय बंधी हुई है वरना वो इतने देर में लड़की को कई बार सिंग से मारती और वहीं लड़की है कि गाय का गुस्सा देखने के बाद भी पीछे हटने को तैयार नहीं। वो पूरा वीडियो बनाने का बाद ही वहां से हटी लेकिन गलती से अगर रस्सी टूट जाती तो लड़की का क्या होता, कोई बता नहीं सकता है। इसी को तो आ बैल मुझे मार कहते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर varsha____pandit_up___62 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आ बैल मुझे मार सुना था, आज देख भी लिया। दूसरे यूजर ने लिखा- आज गाने का सही प्रयोग हुआ है। तीसरे यूजर ने लिखा- रस्सी टूट गई तो नानी याद दिला देगी। चौथे यूजर ने लिखा- बड़ी हिम्मत वाली हो बेटा, अंतिम तक हार न मानी। एक अन्य यूजर ने लिखा- रुक जा बहन, मैं आकर रस्सी खोल देती हूं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

एक प्यार ऐसा भी, बेटे के क्लासमेट से 50 वर्षीय महिला ने की शादी, अब उसके बच्चे को देगी जन्म

ऐसी अनोखी सड़क क्या आपने कहीं देखी है? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।