1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दोस्त से पार्टी लेने का यह तरीका आपने देखा? अभी Video हो रहा है वायरल

दोस्त से पार्टी लेने का यह तरीका आपने देखा? अभी Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 30, 2025 03:10 pm IST,  Updated : Jun 30, 2025 03:10 pm IST

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी और आप उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर भी करेंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या नजर आया।

viral video, viral news, funny video- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जो पहले नहीं देखा होता है। आप भी अगर इंस्टाग्राम, एक्स, फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर हैं तो फिर आप हमारी इस बात से सहमत जरूर होंगे। हर दिन इन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं और फिर उन्हीं में से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। कभी-कभी तो कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हुए दिख जाते हैं जो बहुत ही यूनिक होते हैं और उन्हें अपने दोस्तों के साथ शेयर करने में भी मजा आता है। अभी एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में आपको बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स के बगल में और पीछे उसके दोस्त खड़े हैं। एक ने उसका कॉलर पकड़ा हुआ और वहीं पीछे दो दोस्त पत्थर लिए खड़े हैं। अब बीच में खड़ा वो बंदा पहले अपना नाम बताता है और फिर कहता है कि अगले महीने उसका जन्मदिन है तो वो सभी को पार्टी देगा। अब इसके बाद जो दोस्त उसे घेरकर खड़े हैं वो पूछते हैं कि इसके लिए कोई जोर जबरदस्ती तो नहीं है तो वो बंदा मना कर देता है। इस तरह दोस्तों ने एक मजेदार वीडियो बनाया। आप जब वीडियो देखेंगे तो आपकी नजर एक शख्स पर जरूर जाएगी जो पीछे खड़ा है। वो कैमरे में अलग ही तरह से घूर रहा है जिस कारण वो नोटिस हो ही जाएगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर memes_walax नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 21 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सब कुछ शांतिपूर्वक हो रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- असली दोस्त हैं। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है तो कई यूजर्स ने अपने दोस्तों को टैग किया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये देखो नागपुर का नगीना, स्कूटी पर डरे बिना कर रहा था स्टंट, अब Video हो गया वायरल

अखबार वाला यह मैजिक देख आप पूरी तरह से हो जाएंगे हैरान, Video हो रहा है खूब वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।