सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां अब हर किसी की पहुंच है। लोगों को जब भी कुछ अच्छा लगता है या फिर उनका मन करता है तो वो रिकॉर्ड करके उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय बिताते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक वीडियो देखे होंगे जो लोगों द्वारा पोस्ट किया जाता है। अभी एक वीडयो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है जिसमें लड़की एक रैपिडो वाले के मोटापे का मजाक उड़ा रही है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में उसने क्या बोला।
वायरल हुआ लड़की का बनाया वीडियो
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें लड़की दूर से वीडियो बनाकर रैपिडो वाले को दिखा रही है। वो रैपिडो वाला मोटा है। उसे दिखाते हुए लड़की कहती है, 'रैपिडो वाला बुलाया। रैपिडो वाला देख रहे हो। मैं छुपकर वीडियो बना रही हूं कि उसे बुरा न लगे लेकिन मैं कहा बैठूंगी कोई मुझे बताएगा? ये खुद ही बैठा हुआ है भैंसासुर।' लड़की ने लास्ट में जो बोला, उसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्शन दिया है मगर पहले आप वायरल वीडियो को देख लीजिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'उसे लगता है कि यह मजाक है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- खुद करेगी रैपिडो और नखरे दुनिया भर के, बहन BMW ले लो एक, फैलकर बैठना। दूसरे यूजर ने लिखा- अबे नहीं जाना, मत जा, उसको गाली क्यों दे रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- अगर इतना दिक्कत है तो कैंसल कर दे न, बेहूदगी कर रही है वीडियो बनाकर। एक यूजर ने लिखा- दो बात है, पहला कि वो गलत नहीं है और दूसरा कि उसे ऐसे वीडियो बनाकर पब्लिश नहीं करना चाहिए।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
हम तो डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे! वायरल हो रहा Video हंसने पर कर देगा मजबूर
शख्स को मिल चुका है यमराज की तरफ से एक्स्ट्रा लाइफ लाइन, चलती ट्रैक्टर के सामने खड़ा हुआ शराबी करने लगा स्टंट