1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हम तो डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे! वायरल हो रहा Video हंसने पर कर देगा मजबूर

हम तो डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे! वायरल हो रहा Video हंसने पर कर देगा मजबूर

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 05, 2025 03:48 pm IST,  Updated : Aug 05, 2025 03:48 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या हुआ है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@PALSSKIT

सोशल मीडिया की गलियों में लोग सुबह से लेकर शाम तक कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय बिताते हैं तो फिर आपने देखा होगा कि हर दिन जितने वीडियो पोस्ट होते हैं, उसमें से कुछ ऐसे भी होते हैं जो वायरल हो जाते हैं। हंसी-मजाक के वीडियो तो सबसे ज्यादा ही वायरल होते हैं जो आप भी अपनी टाइमलाइन पर देखते होंगे। वीडियो को देखने के बाद लोग भी अपना रिएक्शन देते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की नांव पर चढ़ने की कोशिश कर रही है मगर अभी वो पूरी तरह से चढ़ नहीं पाई है। उसने एक पेड़ की डाल को सहारे के लिए पकड़ा हुआ है और नांव पर चढ़ी एक महिला उस लड़की की मदद कर रही है। अब दिक्कत यह होती है कि नांव धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है मगर लड़की पूरी तरह से उस पर चढ़ नहीं पाई है और अब वो पेड़ पर भी नहीं चढ़ सकती है। इस कारण वो लड़की नदी में गिर जाती है और उसके साथ ही साथ वो महिला भी गिर जाती जो उसकी मदद कर रही थी।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हम तो डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे, पापा की परी पानी में गिरी छपाक।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये दिमाग घर छोड़कर बाहर चले जाते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह मजा आ गया। तीसरे यूजर ने लिखा- पापा की परियां कमल होती हैं। चौथे यूजर ने लिखा- साथ में डूबने का मजा भी तो अलग है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

शख्स को मिल चुका है यमराज की तरफ से एक्स्ट्रा लाइफ लाइन, चलती ट्रैक्टर के सामने खड़ा हुआ शराबी करने लगा स्टंट

पेड़ की डाल पर बैठ लाल परी ने बनाई रील, लोग कर थे गिरने का इंतजार, Video पर लोगों ने खूब लिए मजे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।