सोशल मीडिया एक ऐसी दुनिया है जहां आपको कब क्या देखने को मिलेगा, आप कभी भी इसका अंदाजा पहले से नहीं लगा सकते हैं। हर स्क्रोल के बाद आपकी फीड पर एक नया पोस्ट दिखेगा जिसमें कुछ न कुछ तो ऐसा होगा ही जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा या फिर कभी सोचा तक नहीं होगा कि ऐसा भी कुछ देखने को मिलेगा। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो अब तक देख लिए होंगे और अगर नहीं देखा है तो फिर एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
जब भी किसी की दांत में कुछ दिक्कत होती है तो वो कहां जाता है? जाहिर सी बात है कि लोग डेंटिस्ट के पास जाते हैं, वहां अपनी समस्या बताते हैं और डेंटिस्ट उसके मुताबिक उसका इलाज करता है। लेकिन यहां तो कुछ अलग ही चल रहा है भाई। वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक बंदे के हाथ में लोहे को काटने वाला कटर है और उसके पास एक लड़का अपना मुंह खोले बैठा हुआ है। अब वो बंदा उस लड़के के दांत को उस कटर से घिसता हुआ नजर आ रहा है जो वाकई में हैरान करने वाली हरकत है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ManojSh28986262 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देखा भी है। अब यह वीडियो कब और कहां की है, इसकी जानकारी तो नहीं है मगर हां अतरंगी हरकत के कारण वीडियो जरूर वायरल हो गया।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इन महिलाओं का हिसाब देखकर तो आपका भी दिमाग हिल जाएगा, देखें वायरल Video
हां भाई हो गया वायरल! रेलवे ट्रैक के किनारे रील बना रहा था शख्स, देखें फिर जो हुआ