1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चचा तो ऐश्वर्या राय को टक्कर देने उतरे हैं, कजरा रे गाने पर किया ऐसा डांस कि Video हुआ वायरल

चचा तो ऐश्वर्या राय को टक्कर देने उतरे हैं, कजरा रे गाने पर किया ऐसा डांस कि Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 01, 2025 11:48 am IST,  Updated : Aug 01, 2025 11:48 am IST

एक डांस का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें चचा फिल्मी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके मूव्स देखकर आप खुद बोलेंगे कि चचा को तो टक्कर देने आए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@PB3060

सोशल मीडिया पर एक से एक बढ़कर एक वीडियो और फोटो, हर दिन पोस्ट होते हैं। कई सारे पेज और अकाउंट, सोशल मीडिया पर हैं जिनका काम अतरंगी वीडियो और फोटो को खोजकर पोस्ट करना ही है। आपने भी इसमें से कई सारे पेज को फॉलो किया होगा और सोशल मीडिया पर जितना भी समय बिताते होंगे, उतने में आप एक से बढ़कर एक वीडियो और फोटो देखते होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी डांस, कभी लड़ाई तो कभी स्टंट, कभी ड्रामा तो कभी अतरंगी हरकत और इसके अलावा भी कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। कई सारे मजेदार फोटो भी वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी ने कजरा रे गाने का वीडियो तो कभी न कभी देखा ही होगा। आपने उसमें ऐश्वर्या राय का डांस भी देखा होगा। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप कहेंगे कि ये चचा तो ऐश्वर्या राय को टक्कर दे रहे हैं। वीडियो किसी फंक्शन का है जिसमें कजरा रे गाना बज रहा है। अब इस गाने पर चचा ने क्या गजब का डांस किया है। हर किसी की नजर उन्हीं पर टिकी हुई है और वो जो मूव्स कर रहे हैं, असली डांस वीडियो को टक्कर दे रहे हैं। उनके डांस के कारण ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @pb3060 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर हां डांस चचा ने बहुत ही गजब किया है जिसके कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कुछ लोगों ने देखा भी है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा प्रोडक्ट टेस्ट तो बड़े ब्रांड वाले भी नहीं देंगे, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

एक बार पैर फिसला तो इनका क्या होगा? Video देखने के बाद आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।