1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नागिन डांस करने का मिला ऐसा प्रसाद कि जिंदगी भर रहेगा याद, Video हुआ वायरल

नागिन डांस करने का मिला ऐसा प्रसाद कि जिंदगी भर रहेगा याद, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 16, 2025 04:55 pm IST,  Updated : May 16, 2025 04:55 pm IST

नागिन डांस करते एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जब आप देखेंगे कि डांस करते हुए उसके साथ क्या हुआ, उसके बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब लोग कोई वीडियो या फिर फोटो पोस्ट न करते हो। हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट तो करते ही रहते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी तरह-तरह के वीडियो और फोटो देखते होंगे। उन्हीं सभी पोस्ट में से कुछ वायरल भी होते हैं। सोशल मीडिया पर जुगाड़, लड़ाई, स्टंट के अलावा डांस के भी वीडियो वायरल होते हैं। अभी डांस का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है मगर ये वाला हटके हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी जमीन पर लेटकर नागिन डांस कर रहा है। एक दूसरा आदमी रुमाल को मुंह में दबाए बीन बजाने की एक्टिंग कर रहा है तो दूसरा आदमी मस्त डांस कर रहा है। अभी वो डांस ही कर रहा था कि एक महिला वहां पर आती है और सीधे पीटना शुरु कर देती है। वो शायद चप्पल से उसे मारती है और इससे पहले कि कोई आता, वो उसे लगभग 3 बार चप्पल से मार चुकी होती है। इसके बाद दूसरी महिलाएं उसे हटाती है और उस आदमी को पीटने से बचाती हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HEYANSH_1708 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हमला अचानक हुआ था।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ज्यादा खतरनाक हमला हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा-  लेकिन बढ़िया हुआ है भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- भूत उतर गया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बॉस को बेवकूफ बनाते कर्मचारी का Video हुआ वायरल, एक बार आप भी देखें

मर्दों को ट्रोल करने के लिए दीदी ने बनाया Video मगर खुद की हो गई बेइज्जती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।