1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मर्दों को ट्रोल करने के लिए दीदी ने बनाया Video मगर खुद की हो गई बेइज्जती

मर्दों को ट्रोल करने के लिए दीदी ने बनाया Video मगर खुद की हो गई बेइज्जती

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 16, 2025 02:54 pm IST,  Updated : May 16, 2025 02:54 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी लड़की को ट्रोल करेंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में लड़की ने क्या बोला और लोगों ने क्या कमेंट किया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ऐसा नजर आ ही जाता है जो वायरल हो रहा होता है। आमतौर पर लोग हर दिन कुछ न कुछ पोस्ट करते ही हैं और फिर उन्हीं सब में से कुछ जो बहुत अलग होता है या फिर लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक वायरल पोस्ट देखे होंगे। जुगाड़, लड़ाई, ड्रामा और अतरंगी हरकत समेत कई चीजें वायरल होती हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि लड़की उस सीट को दिखा रही है जो मेट्रो में महिलाओं के लिए रिजर्व रहता है। इसके बाद वो दूसरे यानी नॉन-रिजर्व सीटों को दिखाती है जिस पर आदमी भी बैठ सकते हैं। उन सीटों पर बैठे आदमियों को दिखाते हुए वो कहती है, 'वो देखो लेडीज तो बैठी नहीं हैं इतनी मगर जेंट्स सारे बैठे हैं।' इसके बाद वो हंसने लगती है। उसे ऐसा लगता है कि वो सभी सीट लेडीज के लिए है और आदमियों को ट्रोल करने के लिए वीडियो बना दिया मगर वीडियो वायरल हुआ तो खुद की बेइज्जती हो गई।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर saineinsta नाम के अकाउंट से कैप्शन में 'Women' लिखकर पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कुछ लोगों ने देखा भी है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वो दो सीट लेडीज के लिए है और दोनों में लेडीज ही बैठी हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरे भारत की अनपढ़ महिला। तीसरे यूजर ने लिखा- अनपढ़।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दूल्हे के हाथ पर थूककर दुल्हन ने किया जलील, Video सोशल मीडिया पर वायरल

7 अजूबों के बाद पेश है दुनिया का आठवां अजूबा, देखकर आपका भी माथा चकरा जाएगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।