1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक बार पैर फिसला तो इनका क्या होगा? Video देखने के बाद आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी

एक बार पैर फिसला तो इनका क्या होगा? Video देखने के बाद आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 01, 2025 10:21 am IST,  Updated : Aug 01, 2025 10:21 am IST

एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो हमें बताता है कि कैसे रील के चक्कर में लोग अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SHIVAYDV_

सोशल मीडिया का इस्तेमाल आज के समय में बहुत ही ज्यादा नॉर्म है और हर वर्ग के लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। कई सारे लोग ऐसे भी हैं जिनके सिर पर रील का बुखार चढ़ गया है और वो रील के चक्कर में अपनी जान की भी परवाह नहीं करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते होंगे क्योंकि आपने ऐसे कई सारे वीडियो ऐसे देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में कपल क्या बेवकूफी कर रही है और उसके बार लोगों के कमेंट के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक झरने के बीच में कपल वीडियो बना रहा है। झरना भी कोई छोटा-मोटा नहीं है और अगर वहां पर उनका पैर गलती से भी फिसला तो कोई बचा नहीं पाएगा मगर क्या करें, सिर पर रील का बुखार इस तरह चढ़ा हुआ है कि उन्हें यह सब चीजें नजर ही नहीं आ रही है। अब यह वीडियो कब और कहां है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वीडियो में कपल की बेवकूफी ही ऐसी है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @shivaydv_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'माना इनकी सैयारा रील पर कुछ व्यूज आ जाएंगे लेकिन अगर पैर फिसला तो क्या होगा पार्थ।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- डर नहीं लग रहा इनको। दूसरे यूजर ने लिखा- नमूनों की कमी नहीं है, ये जाएगा तो दूसरे दस आ जाएंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- यमराज का चेला लगता है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लड़की को इम्प्रेस करने चला था मगर उसी ने पोपट कर दिया, Video हुआ वायरल

वाह बेटा वाह तूने तो बॉलीवुड वालों को भी पीछे छोड़ दिया...! लड़के का स्टंट देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।