1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कुत्ते का ये Video देख इंसानों को शर्म जरूर आएगी, लोगों ने भी कमेंट करते हुए कही अपनी बात

कुत्ते का ये Video देख इंसानों को शर्म जरूर आएगी, लोगों ने भी कमेंट करते हुए कही अपनी बात

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 31, 2025 06:45 pm IST,  Updated : Jul 31, 2025 06:45 pm IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे हर इंसान को देखने ही चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया और लोगों ने वीडियो देखने के बाद क्या कमेंट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : INSTAGRAM/OCEANS.MP4

सोशल मीडिया पर हर दिन लोग थोड़ा समय तो बिताते हैं। कोई अपने काम से फ्री होते ही तो कुछ लोग मनोरंजन के लिए सोशल मीडिया की गलियों में फिरने के लिए पहुंच जाते हैं। आप भी अगर उन्हीं लोगों में से एक हैं तो फिर आपने भी कई तरह के वीडियो देखे होंगे। किसी वीडियो ने हंसाया होगा तो किसी वीडियो ने गुस्सा दिला दिया होगा। किसी वीडियो को देख आप हैरान हुए होंगे तो कभी कुछ ऐसा नजर आता है जो पहले कहीं नहीं दिखा होता है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखने के बाद आपके दिमाग में एक ही बात आएगी कि इंसान से ज्यादा तो जानवर समझदार होते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आपके दिमाग में ऐसा ख्याल क्यों आएगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक कुत्ता सीढ़ी से नीचे उतरा है और वो नदी के किनारे चलते हुए कुछ दूर तक जाता है। एक जगह पर वो रुक जाता है जहां उसे पानी में कुछ कचरा तैरते हुए दिखता है। अपने आप को अच्छे से तैयार करने के बाद वो कुत्ता पानी में कूदता है और उसमें से एक कचरे को अपने मुंह में दबाते हुए पहले तो पानी से निकलता है और फिर वो सीढ़ी से चढ़ते हुए ऊपर आ जाता है। इतना ही नहीं, वो इसके बाद कचरे के डिब्बे के पास जाता है और उसमें उसे डाल देता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर oceans.mp4 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसके अलावा भी कई सारे अलग-अलग अकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- डोगेश को दिल से सलाम। दूसरे यूजर ने लिखा- रिस्पेक्ट और शर्म, दोनों एक साथ महसूस हो गई। तीसरे यूजर ने लिखा- इंसानों से बहुत अच्छे हैं। ये सभी कमेंट अलग-अलग पोस्ट से लिए गए हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये क्या डॉली दारू वाला है? स्टाइल के कारण Video हुआ वायरल, लोगों ने भी किया कमेंट

रोटी सेंकने की ऐसी कमाल की टेक्निक तो महिलाओं ने भी नहीं देखी होगी, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।