1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये क्या डॉली दारू वाला है? स्टाइल के कारण Video हुआ वायरल, लोगों ने भी किया कमेंट

ये क्या डॉली दारू वाला है? स्टाइल के कारण Video हुआ वायरल, लोगों ने भी किया कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 31, 2025 05:39 pm IST,  Updated : Jul 31, 2025 05:39 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और वीडियो को देखने के बाद लोगा उस शख्स को डॉली दारू वाला बोल रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : INSTAGRAM/JEEJAJI

ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब लोग सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट न करते हो। हर दिन अनगिनत वीडियो सोशल मीडिया पर अलग-अलग अकाउंट और पेज से पोस्ट होते हैं और उन्हें लाखों लोग देखते भी हैं। उन लाखों लोगों में हमारी तरह आप भी होंगे ही जो सोशल मीडिया पर कुछ समय बिताते होंगे और तरह-तरह के वीडियो देखते होंगे। आप अगर हर दिन कुछ समय बिताते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं। लोगों को जो वीडियो अनोखा लग जाता है, वो वायरल हो जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक टेबल पर दारू की बोतल, साथ में पानी की बोतल और एक प्लास्टिक का गिलास है। एक शख्स पहले तो टेबल पर हाथ रखता है, उन्हें देखता है और फिर उन्हें उठा लेता है। वो एक हाथ में पानी की बोतल, दूसरे हाथ में गिलास और बोतल को कंधे पर रखते हुए उसे गर्दन से दबा लेता है। इसके बाद वो अलग अंदाज से पानी और दारू को गिलास में डालता और मिक्स करता है। उसे देख लोगों को डॉली चाय वाले का तरीका याद आया जिस कारण वीडियो भी वायरल हुआ है और लोग उसे डॉली दारू वाला बोल रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर Jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर लिखा है, 'डॉली दारू वाला।' वहीं कैप्शन में लिखा है, 'प्रोफेशनल दारू लवर।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 73 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- तजुरबा कूट कूट कर भरा है। दूसरे यूजर ने लिखा- मिलना पड़ेगा सेल्फी के लिए। तीसरे यूजर ने लिखा- हैकर है भाई हैकर। चौथे यूजर ने लिखा- डॉली चाय वाले से अच्छा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- फेल है, दारू गिरा दी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रोटी सेंकने की ऐसी कमाल की टेक्निक तो महिलाओं ने भी नहीं देखी होगी, Video हो रहा है वायरल

चोर बाजार से iPhone खरीदो तो ऐसा ही झटका लगता है, आप भी देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।