1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वाह बेटा वाह तूने तो बॉलीवुड वालों को भी पीछे छोड़ दिया...! लड़के का स्टंट देख आप भी हो जाएंगे हैरान

वाह बेटा वाह तूने तो बॉलीवुड वालों को भी पीछे छोड़ दिया...! लड़के का स्टंट देख आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 01, 2025 06:55 am IST,  Updated : Aug 01, 2025 06:55 am IST

एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है और आप जब उसके स्टंट का वो वीडियो देखेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे कि लोगों को अपनी जान की जरा भी परवाह नहीं है क्या।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@DIVYAKUMAARI

सोशल मीडिया तक आज के समय में लगभग हर किसी की पहुंच है। अब कोई बुजुर्ग आदमी हो या फिर बच्चा, हर कोई सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर कुछ समय स्क्रोल करता ही है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और दिन में थोड़ा समय बिताते हैं तो फिर आप भी एक से बढ़कर एक वीडियो देखते ही होंगे। उन्हीं सब के बीच में आपकी फीड पर अजब-गजब वीडियो भी आते होंगे, जो वायरल हो रहे होते हैं। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी लड़ाई तो कभी अतरंगी हरकत और इसके अलावा भी कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी स्टंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक ट्रेन धीमी रफ्तार में चल रही है और एक लोहे के पुल से गुजर रही है। तभी एक बंदा उस चलती ट्रेन से उतरकर पुल के किनारे दौड़ने लगता है। वो दौड़ते-दौड़ते ट्रेन से आगे चला जाता है और इसी तरह से वो पुल पर भागता हुआ नजर आता है। वो अपने उस स्टंट को काफी एन्जॉय करता हुआ नजर आ रहा है मगर ऐसा स्टंट करना खुद की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने से कम नहीं है। वीडियो खतरनाक स्टंट के कारण ही वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @divyakumaari नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'वाह बेटा वाह तूने तो बॉलीवुड वालों को भी पीछे छोड़ दिया, इतना खतरनाक एक्शन करके, ऐसे लापरवाह लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 87 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक छोटी सी गलती के कारण पटरियों से इसको पोटली में बांधना पड़ेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- लगता है आज यमराज छुट्टी पे थे इसलिए ये बच गया। तीसरे यूजर ने लिखा- यह खतरनाक है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कुत्ते का ये Video देख इंसानों को शर्म जरूर आएगी, लोगों ने भी कमेंट करते हुए कही अपनी बात

ये क्या डॉली दारू वाला है? स्टाइल के कारण Video हुआ वायरल, लोगों ने भी किया कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।