1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा प्रोडक्ट टेस्ट तो बड़े ब्रांड वाले भी नहीं देंगे, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

ऐसा प्रोडक्ट टेस्ट तो बड़े ब्रांड वाले भी नहीं देंगे, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 01, 2025 10:37 am IST,  Updated : Aug 01, 2025 10:37 am IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बंदा अपने प्रोडक्ट को टेस्ट करके दिखा रहा है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो हैरान होंगे क्योंकि ऐसा कुछ हमेशा देखने को नहीं मिलता।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@REALTOFANOJHA

सोशल मीडिया पर हर स्क्रोल के बाद आंखों के सामने कुछ नया और अलग देखने को मिलता है। आप भी अगर हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ समय बिताते होंगे तो आप हमारी बात से सहमत जरूर होंगे। कभी हंसी-मजाक के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी लोगों के जुगाड़ के वीडियो वायरल होते हैं। कभी स्टंट करने वाले लोगों के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी अतरंगी हरकत करने वालों के वीडियो वायरल हो जाते हैं। आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो देखे होंगे। आइए आपको बताते हैं कि अभी वायरल हो रहे वीडियो में क्या देखने को मिला।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसके पहले भाग में नजर आता है कि एक बंदा प्लास्टिक के टब को लेकर सड़क पर खड़ा है। इसके बाद वो सड़क से जाते एक ट्रक के टायर के नीचे उस टब को रख देता है। अब ट्रक के वजन के कारण टब पिचक तो जाता है मगर टूटता नहीं है। इसके बाद वीडियो में ट्रांजिशन के बाद नजर आता है कि वही बंदा उसी तरह के किसी दूसरे टब को जमीन पर पटक-पटक कर मारता है और तब भी उस टब को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। इस तरह का प्रोडक्ट टेस्ट तो कोई भी नहीं देता है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बंदे ने ट्रक से चेक करके दिखा दिया, अब कोई भी प्रोडक्ट पर शक नहीं कर पाएगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- प्रोडक्ट के ऊपर से जब ट्रक निकल गया तो फिर शक की कोई गुंजाइश नहीं रह गई। दूसरे यूजर ने लिखा- टेस्टिंग करने का तरीका गजब है भाई का। तीसरे यूजर ने लिखा- यह तो गजब का ही बंदा है, प्रोडक्ट ही चेक कर लिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

एक बार पैर फिसला तो इनका क्या होगा? Video देखने के बाद आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी

लड़की को इम्प्रेस करने चला था मगर उसी ने पोपट कर दिया, Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।