1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इन महिलाओं का हिसाब देखकर तो आपका भी दिमाग हिल जाएगा, देखें वायरल Video

इन महिलाओं का हिसाब देखकर तो आपका भी दिमाग हिल जाएगा, देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 01, 2025 01:42 pm IST,  Updated : Aug 01, 2025 01:42 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कई सारे लोगों का दिमाग हिल जाएगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@YATHARTH198

हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है कि उसे देखने के बाद लोग अपना माथा पकड़कर बैठ जाते हैं। अब लोग ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि वीडियो में कुछ लोगों का अतरंगी दिमाग देखने को मिलता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको अब तक तो ऐसे कई सारे वीडियो याद आ गए होंगे जिन्होंने आपके दिमाग को हिलाकर रख दिया होगा। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें तीन महिलाओं का अनोखा हिसाब देखने को मिला। आप जब हिसाब देखेंगे तो आप भी हैरान होने वाले हैं। आइए फिर आपको उस हिसाब के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दो महिलाएं नजर आ रही हैं। पहली महिला दूसरी से अपने उधार के हजार रुपए मांगती तो दूसरी महिला कहती है कि वो सैलरी आने के बाद उसे पैसे दे देगी। इतने में ही वहां पर एक तीसरी महिला आ जाती है और दूसरी महिला को 500 रुपए देते हुए कहती है कि उसने उससे जो हजार रुपए लिए थे, उसमें से 500 अभी दे रही है और 500 बाद में देगी। अब दूसरी महिला ने पहली वाली से 1000 रुपए लिए थे वो भी यही बोलते हुए उसे 500 दे देती है। अब पहली महिला ने तीसरी महिला से 1000 रुपए लिए थे तो वो भी ऐसा ही करती है। इसके बाद फिर से 500 रुपए का नोट तीनों में घूमता है और इस तरह से तीनों का उधार चुकता हो जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @yatharth198 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'उधार लेना हो तो ऐसे दिमाग वाली महिलाओं से लेना।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये क्या चल रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसलिए कहते हैं कि आज के जमाने में महिलाएं सबसे आगे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- दिमाग की सारी बत्ती जल गई पर समझ न आया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

हां भाई हो गया वायरल! रेलवे ट्रैक के किनारे रील बना रहा था शख्स, देखें फिर जो हुआ

चचा तो ऐश्वर्या राय को टक्कर देने उतरे हैं, कजरा रे गाने पर किया ऐसा डांस कि Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।