हर दिन लोग अपने काम से थोड़ा समय निकालकर अपने मनोरंजन के लिए थोड़ा समय तो सोशल मीडिया पर बिताते ही हैं। आप भी उन लोगों में शामिल होंगे ही क्योंकि आज के समय में सोशल मीडिया की पहुंच हर किसी तक है। आप भी अगर दिन में थोड़ा समय सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, एक्स, इंस्टा आदि पर बिताते हैं तो फिर आपने नोटिस किया होगा कि हर दिन कुछ वीडियो वायरल जरूर होते हैं। अब उनके वायरल होने का कारण कोई फिक्स नहीं होता है। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी फंक्शन का मालूम पड़ता है। वीडियो में दिखता है कि एक लड़का डांस कर रहा है और उसके साथ में एक लड़की भी डांस कर रही है। अचानक नजर आता है कि दोनों की नजर एक तरफ पड़ती है और इसके तुरंत बाद लड़की डर सी जाती है और एक बच्चे के पीछे छुपने लगती है। तभी दिखता है कि उसकी मां वहां पर आ जाती है और फिर वो उसे जो पीटती है, लड़की तो क्या कोई भी नहीं भूल पाएगा। लड़की की पिटाई के कारण ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर memesduniya1249.2.0 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को बहुत सारे लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किाय है। एक यूजर ने लिखा- बहुत दुख के साथ हंसना पड़ रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- डांस नहीं सत्यानाश। तीसरे यूजर ने लिखा- मम्मी ने छैल छबीला बना दिया। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये लड़का तो उम्मीद से भी तेज निकला, बिहार की बात करते-करते कह दी अपने फायदे की बात
इंदौर में ये सब क्या चल रहा है, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान