1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बुर्के वाली मैडम ने थामा बैट, फिर लगाया धुआंधार शॉट, बैटिंग देख हैरान रह गए लोग

बुर्के वाली मैडम ने थामा बैट, फिर लगाया धुआंधार शॉट, बैटिंग देख हैरान रह गए लोग

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 04, 2025 01:54 pm IST,  Updated : Aug 04, 2025 01:59 pm IST

क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक भावना है जो गलियों से लेकर स्टेडियम तक, और अब सोशल मीडिया तक छाई हुई है। इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती। चाहे बुर्का हो या जर्सी, बल्ला जब हाथ में आता है, तो बस छक्के और चौके बोलते हैं।

बैटिंग करती लड़की का वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
बैटिंग करती लड़की का वीडियो हुआ वायरल Image Source : INSTAGRAM/@ARTIST_KPK_HARIPUR

एशिया में क्रिकेट की दीवानगी किसी जुनून से कम नहीं है। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे देशों में तो यह खेल दशकों से संस्कृति का हिस्सा रहा है, लेकिन अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सिंगापुर जैसे उभरते देशों में भी क्रिकेट का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। गलियों में बच्चे हो या बड़े, स्टेडियम न होने पर भी सड़कों पर बल्ला-गेंद लिए क्रिकेट का जादू बिखेरते नजर आते हैं। गली क्रिकेट अब सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक औपचारिक खेल का रूप ले चुकी है। इसी बीच एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया, जिसमें एक बुर्का पहने लड़की ने ऐसा धुआंधार स्ट्रेट शॉट मारा कि लोग उसे विराट कोहली से भी खतरनाक बताने लगे। 

रात के मैदान में छक्के की गूंज

यह वायरल वीडियो किसी आलीशान महल के बाहर सड़क पर खेले जा रहे क्रिकेट का है। रात का समय, चारों तरफ रोशनी, और सड़क पर चल रहा है गली क्रिकेट का रोमांच। इस बीच बैटिंग करने उतरी एक बुर्का पहने लड़की, जिसने गेंदबाज की गेंद पर ऐसा स्ट्रेट शॉट मारा कि गेंद सीधे छक्के के लिए उड़ गई। यह नजारा इतना शानदार था कि देखने वाले दंग रह गए।

लड़की का प्रोफेशनल अंदाज

इस शॉट को देखकर कोई भी कह सकता है कि यह कोई तुक्का नहीं था। लड़की का स्टांस, उसका फॉलो-थ्रू और शॉट की टाइमिंग किसी प्रोफेशनल क्रिकेटर को टक्कर देती थी। यह स्ट्रेट ड्राइव इतना क्लासिकल था कि इसे क्रिकेट सीख रहे बच्चों को दिखाया जा सकता है। साफ है कि यह लड़की न सिर्फ क्रिकेट को अच्छे से समझती है, बल्कि इसे खेलने में भी माहिर है।

वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @artist_kpk_haripur अकाउंट से शेयर किया गया, जो यूएई की एक आर्टिस्ट हाफिजा का है। हाफिजा ने इस अकाउंट पर अपनी स्केचिंग और अन्य रचनात्मक कार्य भी शेयर किए हैं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में पूछा, “मुझे बताइए मेरी बैटिंग कैसी है?” इस सवाल ने कमेंट सेक्शन में तूफान ला दिया। वीडियो को अब तक 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज और 28 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। 23,000 से ज्यादा कमेंट्स में लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कई यूजर्स ने मजेदार अंदाज में उनके शॉट की तुलना बड़े-बड़े क्रिकेटरों से की। एक यूजर ने लिखा, “शॉट है दीदी!” तो दूसरे ने कहा, “थाला फॉर द रीजन नहीं, खाला फॉर द रीजन!” किसी ने उन्हें “कोहली से भी खतरनाक” बताया, तो किसी ने मजाक में कहा, “कौन जाने नकाब के पीछे बाबर आजम हो!” कुछ ने उन्हें “शाहिदा अफरीदी” और “आपी डि विलियर्स” जैसे मजेदार नाम भी दिए। एक यूजर ने तो लिखा, “MS फातिमा की अनकही कहानी।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

कोर्ट मैरिज कर घर पहुंचा बेटा, पापा ने मार-मारकर बना दिया भूत, दुल्हन के सामने ही बेटे पर बरसा दिए चप्पल

झिंगुर सा दिखने वाले लड़के को देख मजाक उड़ा रहे थे लोग, अगले ही पल जब साथ में दिखी खूबसूरत हसीना तो लगा जोर का झटका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।