सोशल मीडिया पर वायरल होने का बुखार लोगों पर ऐसा चढ़ा है कि लोग अपनी जान जोखिम में डालकर भी रील्स बनाने से बाज नहीं आ रहे। कोई पहाड़ की चोटी पर स्टंट करते हुए रील बना रहा है तो कोई ट्रेन की छत पर चढ़कर 'सुपरहिरो' बन रहा है। लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ, उसे देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। जी हां, बात हो रही है एक ऐसी 'लालपरी' की, जो सूखे पेड़ की टहनी पर चढ़कर खुद को 'पेड़ों की रानी' बता रही है। वीडियो को देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए हैं।
पेड़ पर 'महारानी' का जलवा
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहाड़ों के बीच एक सूखा-सा पेड़ है और उसकी टहनी पर लाल साड़ी में सजी-धजी एक महिला है, जो बड़े ही ड्रामेटिक अंदाज में बोल रही है कि, "मैं पेड़ों की रानी हूं, और इतनी जल्दी खत्म नहीं होगी मेरी कहानी। सेनापति, जाकर राज्य में घोषणा कर दो कि पेड़ों की सिर्फ एक रानी, महारानी है। कोई भी पेड़ों पर अपना हक नहीं जमा सकता, पेड़ों पर सिर्फ मेरा हक है। इनकी सुरक्षा का कर्तव्य मेरा है। आज चली हूं मैं शुरू करने के लिए अपना इंतकाम!" पेड़ों की रानी का कॉन्फिडेंस, डायलॉगबाजी और पेड़ पर बैठने का अंदाज देख लोग हैरान भी हैं और उसके खूब मजे भी ले रहे हैं।
वीडियो पर लोगों ने की कमेंट्स की बौछार
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @miss_pooja_official_887 नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक डेढ़ करोड़ लोगों ने देखा और 6 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर लोगों के कमेंट्स की बौछार भी खूब हो रही है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ब्रांच मैनेजर का प्रमोशन हो गया!" दूसरे ने लिखा, "अगली बाहुबली में तुम्हें ही कास्ट करूंगा!" तीसरे ने लिखा, "कहां से आते हैं ये लोग?" चौथे ने लिखा, "अगर पेड़ टूट गया तो सोचो इसका क्या होगा।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
करनी है जंगल में मंगल की खोज, आँखों के साथ-साथ दिमाग को भी घूमाकर रख देगा यह ऑप्टिकल इल्यूजन