1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. '₹15 हजार भाड़े पर मां-बाप चाहिए..संपर्क करें!' लड़की ने निकाली ऐसी वैकेंसी, वजह सुनकर माथा पीट लेंगे आप

'₹15 हजार भाड़े पर मां-बाप चाहिए..संपर्क करें!' लड़की ने निकाली ऐसी वैकेंसी, वजह सुनकर माथा पीट लेंगे आप

Ajab Gajab : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक शख्स ने उस पोस्ट को शेयर किया है जिसमें एक स्टूडेंट को फेक पैरेंट्स चाहिए।

girl asks for fake parents, viral post, viral news, viral news in hindi, ajab gajab- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK फेक पैरेंट्स के लिए निकाली वैकेंसी।

Ajab Gajab : एक अनोखी और विवादास्पद ट्रेंड ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है-स्कूलों की पैरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) में असली माता-पिता की जगह फेक अभिभावक किराए पर लेना। हाल के दिनों में कई शहरों में यह सेवा खुलेआम ऑफर की जा रही है, जहां एक छात्रा "फेक पेरेंट्स" को हायर कर रही है। वायरल हुई एक पोस्ट से पता चलता है कि कुछ छात्रों के लिए यह वास्तव में एक कारगर समाधान हो सकता है। रेडिट पर पहली बार सामने आई एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसमें बेंगलुरु की एक छात्रा पैरेंट्स-टीचर मीटिंग में शामिल होने के लिए एक "नकली अभिभावक" को किराए पर लेने की कोशिश कर रही है। 

रेडिट पोस्ट हुई वायरल 

बता दें कि, इस पोस्ट को रेडिट पर u/Commercial-Top7223 नामक हैंडल से शेयर किया गया था। इसमें दावा किया गया कि, 'मुझे अपनी पैरेंट्स मीटिंग के लिए एक नकली अभिभावक की जरूरत है। मैं कॉलेज में पढ़ती हूं और मेरी पीटीएम आने वाली है। मुझे अपने साथ आने के लिए एक नकली पिता या माँत्रं चाहिए। अगर आपकी उम्र 40 साल से ज्यादा हो और आप धाराप्रवाह अंग्रेजी बोल सकते हैं, तो मुझसे संपर्क करें। मेरा बॉयफ्रेंड 15,000 रुपये देने को तैयार है।' 

शख्स ने शेयर किया एक्सपीरिएंस  

इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक शख्स ने 2003 की एक मिलती-जुलती कहानी साझा की। अपने कॉलेज के दिनों की एक मिलती-जुलती घटना को याद करते हुए शख्स ने लिखा कि, 'मेरे एक सहपाठी ने 2003 में ऐसा ही किया था। उसने अपने आकर्षक, अंग्रेजी बोलने वाले रसोइए को अपने पिता के रूप में पीटीएम में शामिल होने के लिए बुलाया। उसे 10,000 रुपये दिए। यह शनिवार का दिन था, और रसोइए ने ऑस्कर-स्तरीय अभिनय किया। सब कुछ ठीक था। लेकिन अगले मंगलवार को, उसके असली पिता ने कॉलेज आकर उससे मिलने का फैसला किया।' 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस पोस्ट में से एक व्यक्ति ने मजाक में लिखा कि, 'मेरे पिताजी सेवानिवृत्त हो गए हैं और अतिरिक्त आय के लिए कोई काम ढूंढ़ रहे हैं।' दूसरे ने लिखा कि, 'मेरी उम्र 34 साल है। मेरी मूंछ और दाढ़ी में कुछ सफेद बाल आ गए हैं। क्या यह तरीका काम करेगा?' तीसरे ​ने लिखा कि, 'मैं इस साल अगस्त में 31 साल का हो जाऊंगा, लेकिन मेरी सोच पुरानी है। क्या मैं कोशिश कर सकता हूं?' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'बहुत महंगा पड़ा… मेरे दोस्त ने स्कूल के बस स्टॉप से ​​एक अनजान अंकल को 500 रुपये में अपने पिता के रूप में काम पर रख लिया। साल के अंत में ही उसके असली पिता को इस बारे में पता चला।' एक और ने लिखा कि, 'मेरे स्कूल के एक दोस्त की शादी में उसके दोस्तों ने उसके रिश्तेदारों के रूप में शिरकत की!!' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
इंडक्शन चूल्हा चौकोर ही क्यों होता है गोल क्यों नहीं, बड़ी दिलचस्प है वजह; नहीं जानते हैं तो जान लें 

तरोई और नेनुआ में क्या अंतर है, शाकाहारी लोग हमेशा होते हैं कन्फ्यूज; नहीं जानते हैं तो जान लें